Babuaa Desk

Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर को शोध कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। यह जानकारी माकपा के एक अधिकारी ने दी। भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर को माकपा के लाल झंडे में लपेटकर दक्षिण कोलकाता के पाम एवेन्यू स्थित उनके दो कमरों वाले साधारण आवास से पीस वर्ल्ड शवगृह ले जाया गया। इससे पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम भट्टाचार्य के आवास पर पहुंचे। बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर अस्पताल को दान किया जाएगा

09 Aug 2024 08:32AM,
by: Babuaa Desk