बांग्लादेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली को लेकर बढ़ती हिंसा के जवाब में आज सोमवार, 5 अगस्त को अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है। इस हिंसा में अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों को अपने घरों के अंदर रहने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बांग्लादेश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
05 Aug 2024 12:29PM,by: Babuaa Desk
पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने और उकसावे से बचने की अपील की। बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर प्रतिक्रिया देने का काम विदेश मंत्रालय का है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में संवाददाताओं से बातचीत में बनर्जी ने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और उकसावे से बचने की अपील करूंगी।" ''केंद्र के फैसले का पालन करेंगे'': ममता बनर्जी
05 Aug 2024 12:29PM,by: Babuaa Desk
अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पड़ोसी देश में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सभी इकाइयों में 'हाई अलर्ट' जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के महानिदेशक (कार्यवाहक) दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ कमांडर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। बल ने अपने सभी फील्ड कमांडरों को "तैयार " रहने और "सीमा पर तैनात सभी कर्मियों को तुरंत तैनात करने" का निर्देश दिया है।
05 Aug 2024 12:28PM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मामले में अपनी जमानत याचिका के हाईकोर्ट द्वारा निपटारे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, आप ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केजरीवाल की जमानत याचिका का निपटारा कर दिया और कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा। केजरीवाल जमानत याचिका के निपटारे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
05 Aug 2024 12:28PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।
05 Aug 2024 10:56AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी। केजरीवाल ने कथित घोटाले में सीबीआई द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले में केजरीवाल की याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बिना किसी उचित कारण के हुई है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के सीएम राहत के लिए ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
05 Aug 2024 09:57AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









