Babuaa Desk

Generic placeholder image

 26जुलाई 2024से फ्रांस की राजधानी पेरिस में वे ओलंपिक खेलों की शुरुवात होने वाली है। खेल और खिलाड़ियों के इस महाकुंभ में सारे देशों के दस हजार से अधिक खिलाड़ी खेलो में पदक के लिए जोर लगाएंगे। हमारा देश भारत भी ओलंपिक खेलों में भाग ले रहा है। भारत में पिछले कुछ वर्षो से क्रिकेट के अलावा भी दीगर खेलो के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। इसके चलते फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को लगा कि खेल और खिलाड़ी विषयो पर फिल्मे बनाई जानी चाहिए। इस कारण खेल और खिलाडियों दोनो विषयो पर फिल्मे बन रही है। सफलता और असफलता से परे ये काम निसंदेह साहस का काम है जिसकी खेल भावना के तर्ज पर बधाई दिया जाना चाहिए। खेल खिलाड़ी और फिल्मे

25 Jul 2024 05:00AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राजस्थान के भाजपा विधायक किरोड़ी लाल मीना, जिन्होंने हाल ही में राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था, ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के 'सबूत' विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एडीजी वी.के. सिंह को सौंपे। उन्होंने कहा कि सबूतों से एसओजी को 'बड़ी मछली' पकड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसओजी के कई अधिकारियों की भूमिका के कारण पेपर लीक के आरोपियों को अब तक बेनकाब नहीं किया जा सका है। एसओजी के कुछ अधिकारियों और आरपीएससी के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए मीना ने धमकी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे 'सत्याग्रह' पर बैठेंगे।

25 Jul 2024 04:59AM,
by: Babuaa Desk