Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमने ऐसे अपनों को खोया, जिन्होंने अपने योगदान से संसदीय परंपरा का गौरव को बढ़ाया है। सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सभी सदस्यों का योगदान अतुलनीय था। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री अमीन साय जी के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि जनजातीय समाज ने अपना बड़ा नेता खोया है। यह अपूरणीय क्षति है। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री अग्नि चंद्राकर के रूप में छत्तीसगढ़ ने एक वरिष्ठ राजनेता खो दिया हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री मकसूदन चंद्राकार, श्री अंतु राम कश्यप और श्री लक्ष्मी प्रसाद पटेल का भी स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  

23 Jul 2024 02:20AM,
by: Babuaa Desk