Babuaa Desk

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को ईडी की टीम ने ACB-EOW के ऑफिस के पास से हिरासत में लिया है। बता दें कि आबकारी मामले में हुई फ्रेश FIR में अनिल और यश टुटेजा का नाम शामिल है। दरअसल, IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को आबकारी मामले में अपना बयान दर्ज करवाने ACB-EOW के ऑफिस पहुंचे थे। ईडी की टीम भी यहां पहुंची हुई थी। बाहर आते ही दोनों को ईडी की टीम ने पकड़ लिया। बता दें कि EOW की टीम कड़ी दर कड़ी शराब घोटाले की जांच कर रही है। वही आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी और अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रखा गया है।

20 Apr 2024 01:50PM,
by: Babuaa Desk