पिछले साल के अंत में जापान अप्रत्याशित रूप से मंदी की चपेट में आ गया, जिससे जर्मनी के हाथों दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का खिताब छिन गया और इस बात पर संदेह पैदा हो गया कि केंद्रीय बैंक अपनी एक दशक पुरानी बेहद ढीली मौद्रिक नीति से कब बाहर निकलना शुरू करेगा। जापान अप्रत्याशित रूप से मंदी की चपेट में
15 Feb 2024 05:30AM,by: Babuaa Desk
वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चित्रकूट में दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दूसरे दिन पटाखों के प्रदर्शन के लिए रखे गए उपकरणों में हुए एक बड़े विस्फोट में चार किशोरों की मौत हो गई। चित्रकूट में बुन्देलखण्ड गौरव महोत्सव में विस्फोट से चार की मौत
15 Feb 2024 05:30AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा कथित यौन शोषण के खिलाफ स्थानीय महिलाओं द्वारा आवाज उठाए जाने का सिलसिला जारी है, क्षेत्र की संसद सदस्य और खुद एक महिला - नुसरत जहां - को अपने पति और अभिनेता के साथ वेलेंटाइन डे मनाते देखा गया। बीजेपी ने टीएमसी सांसद नुसरत जहान पर हमला बोला
15 Feb 2024 05:30AM,by: Babuaa Desk
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार-सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले एनसीपी समूह के कांग्रेस में संभावित विलय की खबरों के बीच, संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार खंडन जारी किया। शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में संभावित विलय की अफवाहें चल रही थीं। एआईसीसी महासचिव रमेश चेन्निथला और महाराष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शरद पवार से मुलाकात और विपक्षी महा विकास अघाड़ी, आई.एन.डी.आई.ए. को मजबूत करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन रिपोर्टों को बल मिला लेकिन इसी शरद पवार गुट ने नकार दिया l
15 Feb 2024 05:30AM,by: Babuaa Desk
सरस्वती पूजा याने बसंत पंचमी के एक दिन पहले प्रदेश के विधानसभा में छत्तीसगढ़ की महिला एवम बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रेडी टू इट योजना से जुड़ी दो लाख से अधिक महिलाओ की दुआ ले ली। रेडी टू इट योजना का संचालन पूर्व की भाजपा सरकार में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया आंगन बाड़ी केंद्रों के लिए किया जाता था।
छत्तीसगढ़ के भटगांव विधान सभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े 43962 हजार मतों से निर्वाचित होने वाली प्रत्याशी है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस के विधायक परसनाथ राजवाड़े को पराजित किया था। लक्ष्मी राजवाड़े जिला पंचायत की सदस्य रही है और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही है। उन्हे महिला बाल विकास मंत्री ने 13हजार ग्राम पंचायतों सहित शहरी निकायों के प्रत्यक्ष तौर पर 65हजार और अप्रत्यक्ष तौर लाखो महिला के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लेने की घोषणा की। रेडी टू इट कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह से लेकर बीज विकास निगम जिसके अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर थे उस निगम को केंद्रीय सरकार के नियमो के आड़ में मशीन के माध्यम से निर्मित पोषक आहार देने का काम हस्तांतरित किया गया था। अग्नि चंद्राकर, कोयला घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी के ससुर होते है। अग्नि चंद्राकर के परिवार के बहुतेरे सदस्य कोयला घोटाले के पैसे की विनियोग करने के लिए ईडी के जांच के दायरे में है।
किसी भी अच्छे कार्य के लिए अच्छी नियत का होना अनिवार्य है। पिछले शासन काल में जनता के कल्याण के पीछे लिए जाने निर्णयों में खोट की मात्रा आटे में नमक के बराबर नहीं बल्कि नमक में आटे के बराबर थी।
छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अभाव में जीने के लिए मजबूर है और सरकार जिसकी जिम्मेदारी ऐसे लोगो के कल्याण कर जीवन स्तर सुधारने का है वे नारी सशक्तिकरण के बजाय खुद के सशक्तिकरण में लग गए। छत्तीसगढ़ के लोगो को हाथ से बना पोष्टिक आहार खाने की आदत है।इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने महिला स्वयं सहायता समूह को ये जिम्मेदारी दी थी। दो लाख महिलाओ के हाथ में रोजगार और अर्थ लाभ अच्छे से हो रहा था। पिछली सरकार को केंद्र सरकार का आड़ मिला।चाहते तो जो कार्य निर्विघ्न चल रहा था उस पर मोहर लगाते लेकिन बीज विकास निगम और सूर्यकांत तिवारी सहित निगम के अध्यक्ष को लाभान्वित करना था। पलक झपकते कठोर निर्णय ले लिए और दो लाख महिलाओ को वंचित कर दिए। पिछली सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय में बीज विकास निगम के कार्य की जांच होना चाहिए जहां आपूर्ति घोटाला निश्चित रूप से हुआ है।
माना कि मशीनीकरण का युग है लेकिन जिस देश में हाथो की संख्या अनगिनत हो वहां संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। ये संवेदनशीलता है लेकिन पिछली सरकार ने ये भ्रम तोड़ दिया।
कल विधानसभा में राज्य की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बहुत साहसिक निर्णय लेकर लाखो महिलाओ के विगत दो सालो से कचोटते मन को ठंडक पहुंचाने का काम किया है।श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साहसिक निर्णय लेकर ये पुष्ट किया है कि वे महिला सशक्तिकरण की वाहक है और जनहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा का "हमनें बनाया है हम ही सवारेंगे" कहावत को चरितार्थ किया है।कल विधान सभा में वे बधाई की हकदार बनी है आज प्रदेश की महिलाएं उनके परिवार के लोग बधाई प्रेषित कर रहे है। हम क्यों पीछे रहे हमारी भी शुभकामनाएं श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के लिए है
शाबाश लक्ष्मी राजवाड़े जी
14 Feb 2024 08:33AM, by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।
14 Feb 2024 02:11AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









