मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।
18 Feb 2023 02:02AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत एवं महान आध्यात्मिक गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस की आज, 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी रामकृष्ण को याद करते हुए कहा है कि स्वामी परमहंस जी मानवीय मूल्यों के पोषक और मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने सभी धर्मो को एक बताया। उनका मानना था कि सभी धर्मों का आधार प्रेम, न्याय और परहित ही है। परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग और स्वाध्याय आदि आध्यात्मिक साधनों पर विशेष बल दिया। परमहंस जी के विचारों से प्रेरित होकर विवेकानंद जी ने उन्हें अपना गुरू माना और उनके मानव कल्याण और आध्यात्मिक विकास के संदेशों को देश-दुनिया तक पहुंचाया। श्री बघेल ने कहा कि परमहंस जी के विचार मूल्य सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
18 Feb 2023 02:02AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में मिलेट्स को शामिल किया जाना चाहिए। इससे देशभर के बच्चों को जहां भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे वहीं मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मिलेट्स उत्पादों के बाजार की समस्या नहीं रहेगी और किसानों को फायदा भी होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल’ का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अभी तक 10.57 लाख हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 8 लाख 41 हजार आवास पूर्ण किये जा चुके हैं तथा शेष आवासों का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन आवासों को प्रगति के आधार पर किश्तों की राशि दी जा रही है। आवास निर्माण के प्रगति के आधार पर इस वित्तीय वर्ष में 540 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी हैं।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
एक दौर था जब मोटे अनाजों को सस्ते अनाज के रूप में देखा जाता था और इनकी वास्तविक उपयोगिता से लोग अनभिज्ञ थे, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के मिलेट मिशन ने आज इन मोटे अनाजों को एक नई पहचान दिलाई है। मिलेट्स से बने पकवानों को एक नई पहचान दिलाने और महिलाओं के लिए आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलने के लिए प्रदेश के रायगढ़ शहर में छत्तीसगढ़ का पहला मिलेट कैफे स्थापित किया गया है। कैफे का संचालन महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में चल रहे छत्तीसगढ़ मिलेट्स कार्निवाल में शिरकत करने पहुंची समूह की महिलाओं ने बताया कि इस कैफे के माध्यम से हर माह करीब 3 लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
राजधानी में होम साइंस पढ़ने वाली छात्राएं मिलेट यानी सुपरफूड पर शोध कर रहीं हैं। इन छात्राओं ने स्थानीय सुभाष स्टेडियम में चल रहे मिलेट कार्निवाल में फूड स्टॉल भी लगाया है। मिलेट पर शोध कर रहीं शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिलेट को दिए जा रहे प्रोत्साहन और इसके लिए शुरू किए गए मिलेट मिशन के कार्यों से प्रभावित होकर मिलेट पर शोध कर रही हैं। उनके द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल में कोदो, कुटकी से बनाए पास्ता, नूडल्स, केक, रोटी और खुरमी जैसे व्यंजन रखे गए हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। यहां रखे गए मिलेट के बालूशाही, कोदो के अप्पे, कोदो-कुटकी से बने चिवड़ा और भेल मुख्य आकर्षण है। राजधानी की छात्राएं कर रहीं हैं सुपरफूड पर शोध
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 में मिलेट्स (मोटे अनाजों) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के नजदीक निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन, प्रसंस्करण एंव उपभोग को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में मिलेट्स के फायदों, इसके स्वास्थ्यवर्धक तथा पोषण से भरपूर होने संबंधी तथ्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में तीन दिवसीय सर्वेक्षण करने के बाद आयकर विभाग ने दावा किया कि बीबीसी ने कुछ प्रेषण पर कर का भुगतान नहीं किया। बीबीसी पर सर्वेक्षण से पता चला है कि विभिन्न भारतीय भाषाओं (अंग्रेजी के अलावा) में सामग्री की पर्याप्त खपत के बावजूद, समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय भारत में संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं है।
17 Feb 2023 01:10PM,by: Babuaa Desk
जॉर्ज सोरोस, जिन्होंने हाल ही में कहा था, "मोदी [अडानी] पर चुप हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों के सवालों का जवाब देना होगा," एक हेज फंड टाइकून हैं, जिन्होंने 1969 से 2011 तक न्यूयॉर्क में क्लाइंट मनी का प्रबंधन किया। 1992 में, सोरोस, फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में 374वें स्थान पर, ब्रिटिश पाउंड को शार्ट किया। उन्हें बैंक ऑफ़ इंग्लैंड को तोड़ने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाने लगा।
17 Feb 2023 01:10PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








