मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मूल पहचान सरलता, सहजता और आपसी भाईचारा है। राज्य सरकार पुरखों के बताए हुए रास्ते पर चलकर गरीबों, किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में समाज में जो बुराई और कुसंगतिया थी, उसमें सुधार करने का दौर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम कठिया (खौली) में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 77वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर कुर्मी समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए और सतनामी समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने आसोदा पंचायत के स्कूल को बलदेव प्रसाद वर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं, समाजसेवियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
13 Feb 2023 01:12AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज,13 फरवरी को कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरिया कुमार के नाम से विख्यात प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
13 Feb 2023 01:12AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 8 करोड़ 21 लाख रूपए मूल्य की 26 हजार 808 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी तीव्र गति से जारी
13 Feb 2023 01:12AM,by: Babuaa Desk
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए सुश्री अनुसुईया उइके के प्रति आभार प्रकट किया।
12 Feb 2023 01:39PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड में दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता श्री अमरिंदर सिंह वामा ने सौजन्य मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने श्री अमरिंदर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, पार्षद श्री कमरान अंसारी, श्री अमरिंदर के पिता श्री गोविंदर सिंह और माता श्रीमती सतवंत कौर भी उपस्थित थीं ।
12 Feb 2023 12:07PM,by: Babuaa Desk
राकांपा के महाराष्ट्र प्रमुख जयंत पाटिल ने राज्य के राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके उत्तराधिकारी रमेश बैस "भाजपा की कठपुतली" नहीं होंगे। पाटिल ने कहा कि कोश्यारी ने राज्य के सामाजिक प्रतीकों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर पद का 'स्तर कम' किया है।
12 Feb 2023 11:55AM,by: Babuaa Desk
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की बेटियां सियाचिन में तैनात होने और राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने जैसी प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं। उन्होंने दयानंद सरस्वती को उनकी 200वीं जयंती पर याद करते हुए यह बात कही। पीएम ने कहा कि समाज सुधारक भारतीय महिलाओं के सशक्तीकरण की आवाज थे और उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। आज भारत की बेटियां राफेल लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं: पीएम मोदी
12 Feb 2023 11:54AM,by: Babuaa Desk
आप ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की मांग की। पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी जांच से भाग रही है। केवल एक नेता हैं, सीएम अरविंद केजरीवाल, जो किसी भी जांच से नहीं डरते।"
12 Feb 2023 11:54AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









