मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वर्तमान दौर में असंसदीय शब्द के प्रयोग को पूर्णतः हतोत्साहित करने की सख्त जरूरत है और सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए मर्यादित व्यवहार का पालन आवश्यक है। वे आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन्स द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पीटीआई के तत्वाधान में प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
11 Feb 2023 01:47AM,by: Babuaa Desk
श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की बैठक में प्रसूति सहायता की राशि दस हजार रूपये बढ़कार बीस हजार रूपये करने तथा मंडल के कार्या के संपादन हेतु विभागीय पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
11 Feb 2023 01:46AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में राज्य में महिला समूहों, महिला उद्यमियों, महिला व्यवसासियों एवं महिला स्टार्टअप को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए नवीन योजना तैयार करने के लिए गहन विचार-विमर्श शुरू हो गया है। वाणिज्य उद्योग एवं महिला बाल विकास के सचिव भुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में आज यहां महिला उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं महिला सदस्य, महिला स्व सहायता समूह, लघु उद्योग भारती संघ, अनुजा एंड कम्पनी, भारतीय उद्योग परिसंघ, भारतीय तकनीकी एवं वित्तीय कंसल्टेंट, व्ही.आई.पी.आर फाउण्डेंसन, छत्तीसगढ़ तथा यंग इंडिया रायपुर, के सदस्य व उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
11 Feb 2023 01:46AM,by: Babuaa Desk
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गलती से कई मिनट तक विधानसभा में पुराना बजट पढ़ने के बाद बीजेपी नेताओं ने इस घटना को 'अपमान' बताया और आरोप लगाया कि बजट 'लीक' हो गया है. इसके बाद गहलोत ने दावे का खंडन करते हुए कहा, 'अगर गलती से मेरी बजट कॉपी में एक पेज जुड़ गया तो बजट लीक होने की बात कैसे उठती है?' राजस्थान : मुख्यमंत्री ने कई मिनट तक विधानसभा में पुराना बजट
10 Feb 2023 12:22PM,by: Babuaa Desk
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की देहरादून में युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ गई. ट्विटर पर एक वीडियो में दिख रहा है कि रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर छात्र और युवा संगठन देहरादून में प्रदर्शन कर रहे हैं l
10 Feb 2023 10:35AM,by: Babuaa Desk
हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी और शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों के बीच अडानी समूह ने कथित तौर पर न्यूयॉर्क स्थित कानून कंपनी वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज को काम पर रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि वाचटेल मुख्य रूप से समूह के लिए कानूनी, विनियामक और जनसंपर्क के समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा। कानून कंपनी ने ट्विटर का प्रतिनिधित्व किया जब उसने 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे से पीछे हटने के लिए एलोन मस्क पर मुकदमा दायर किया। अडानी ने लॉ फर्म को हायर किया जिसे ट्विटर ने किया था
10 Feb 2023 10:18AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









