गणतंत्र दिवस समारोह में 1,000 विशेष आमंत्रित लोगों में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना और कर्तव्य पथ के कार्यकर्ता शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन लोगों को समायोजित करने के लिए एक विशेष प्रयास किया गया है जिन्हें समारोह देखने का कभी मौका नहीं मिलता है। सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक और छोटे किराना दुकानदारों को भी आमंत्रित किया गया है।
23 Jan 2023 01:58PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। मछली पालन विभाग के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में से श्री दीनबंधु लहरे को आईस बॉक्स, श्रीमती छोहरी बाई बंजारे को जाल तथा ग्राम पुरैना खपरी से श्रीमती कावेरी साहू को आईस बॉक्स प्रदान किए। इसी प्रकार ग्राम ताराशिव से श्री ईमिर सिंग पटेल, श्री राजकुमार पटेल को जाल और श्री बद्री प्रसाद पटेल को आईस बॉक्स प्रदान किया गया।
23 Jan 2023 10:31AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बलौदाबाजार विधानसभा अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम पुरैना-खपरी में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मजदूर श्री झंगलू देवांगन के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का श्री झंगलू देवांगन के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
23 Jan 2023 10:25AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









