Babuaa Desk

Generic placeholder image

उपकार फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री परम आदरणीय स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की परिकल्पना की वास्तविकता थी। जय जवान जय किसान के नारे को लेकर मनोजकुमार की इस फिल्म में इंदीवर का लिखा एक अमर गीत में " रंग बना बसंती भगतसिंह" का उल्लेख है। आज इसी भगतसिंह का जन्मदिन है। जिसे और सालो की तुलना में इस साल भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। बीते सालों में अमर भगतसिंह के जन्मदिन पर समाचार पत्रों में विज्ञापन नहीं दिखते थे लेकिन इस साल पूरे पृष्ठ पर वे अवतरित हुए है।ये एक अच्छा प्रयास है।इसकी सराहना होनी चाहिए। भगतसिंह, आज के युग मे कैसे प्रासंगिक बन पाए इसके लिए समाज को प्रयास करना चाहिए। रंग बना बसंती भगत सिंह

28 Sep 2022 05:21AM,
by: Babuaa Desk