Babuaa Desk

Generic placeholder image

हर मन प्रीत शब्द को जोड़े तो एक नाम जेहन में आता है- हरमनप्रीत। सिक्ख धर्म मे किसी नाम के साथ सिंह लगा हो तो लड़के का नाम हो जाता है और कौर लगा हो लड़की का नाम हो जाता है। भारतीय खेल जगत में दो हरमनप्रीत है एक भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह है तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। आज जिस हरमनप्रीत की बात हो रही है वह आधी आबादी के साथ साथ इंग्लैंड में देश की टीम को 3 एकदिवसीय क्रिकेट मैच की सीरीज़ में 23 साल बाद जीत दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर है। आमतौर पर महिला क्रिकेट को भारत मे देखने वालों की संख्या पुरुषों के क्रिकेट देखने वालों की तुलना में कम है लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, इंग्लैंड जाए तो पाएंगे वहां बराबरी से पुरुष औऱ महिलाओं की क्रिकेट को दर्शक मिलते है। ऐसे ही एक देश इंग्लैंड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने एक बार फिर अपने बलबूते पर शानदार जीत दिलाते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हर मन प्रीत

22 Sep 2022 05:47AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

उम्मीद के 41 दिन के जद्दोजहद के बाद राजू श्रीवास्तव ने अंततः आज उम्मीद को भी रुलाते हुए इस दुनियां से चले गए। इस एकाकी होते दुनियां में अब के जमाने मे सबसे बड़ा काम लोगो को हँसाना है। रुलाने का ठेका लेने वाले तो मुफ्त में मिलेंगे लेकिन हँसाने वालो की कमी है। मनोरंजन की दुनियां में हास्य को जन्म देने की कला ईश्वर बहुत कम लोगो के भाग्य में रखता है। राजू भी उनमें से एक था। राजू ने दो तीन दशक तक देश के लोगो का भरपूर मनोरंजन किया ।उनके इस कार्य की हमेशा सराहना होगी। रील लाइफ का एक फायदा है कि कुछ बाते हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाती है। भले ही राजू शरीर से ,आवाज़ से, भाव भंगिमा से,हमारे बीच नही है लेकिन उनके द्वारा किया गया प्रदर्शन सुरक्षित है। खुशी देने वाले की दुनियां में दुनियां में शायद गम बहुत बढ़ गया रहा होगा इसी कारण एक हास्य व्यंग्य के प्रस्तुतकर्ता की जरूरत महसूस हो रही होगी सो राजू को बुला लिया। हँसाने वाले जहाँ भी होते है वे रोते को भी हँसा देते है। गजोधर को बड़ी जिमनेदारी मिली है खुदा को हंसाने की पर हमारे यहां तो कमी हो गयी। जाओ राजू ।अलविदा कौन कहता है कि हँसाने वालो में रुलाने की बखत नही होती है?

21 Sep 2022 06:39AM,
by: Babuaa Desk