Babuaa Desk

Generic placeholder image

दुनियां के किसी भी देश मे राष्ट्रपति के चयन के लिए शिक्षा की अनिवार्यता नहीं है(जितना मैंने खोजने पर पाया)। ये भी माना जाता है कि स्कूल कालेज की शिक्षा से शैक्षणिक योग्यता भले ही मिल जाती है लेकिन व्यावहारिक शिक्षा का ज्ञान समझ पर निर्भर करती है। विवेक, तर्क,और गुण दोष के आधार पर निर्णय करने की क्षमता के साथ साथ अन्य विद्धवान लोगो में सलाह मशविरा करने की उपलब्धता ने शायद डिग्री वाली शिक्षा की अनिवार्यता को दुनियां में कभी स्थापित होने नही दिया है। इसके बावजूद भारत के 13 राष्ट्रपति में ज्ञानी जैल सिंह को छोड़कर शेष सभी राष्ट्रपति स्कूली शिक्षा से लेकर देश विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त किये हुए रहे है। सबसे ज्यादा डिग्री डॉ शंकर दयाल शर्मा के पास थी। उन्होंने संस्कृत,हिंदी, और अंग्रेजी में एम.ए के अलावा कानून की परीक्षा में एल एल एम की डिग्री प्राप्त किये थे। पढ़े लिखे रास्ट्रपति

18 Jun 2022 10:00AM,
by: Babuaa Desk