Babuaa Desk

Generic placeholder image

आयकर विभाग ने हाल ही में आकलन वर्ष 2022-23 (वित्त वर्ष 2021-22 या) के लिए नए आईटीआर (आयकर रिटर्न) फॉर्म जारी किए हैं। आईटीआर फॉर्म-1 से 6 तक के सभी फॉर्म लगभग पिछले साल की तरह ही हैं। इनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। फिर भी आयकरदाताओं को इस साल से आईटीआर फॉर्म भरते समय कुछ अतिरिक्त जानकारियां देनी होंगी। इन जानकारियों में पेंशन के स्रोत की सूचना, ईपीएफ खाते से मिले ब्याज, जमीन खरीद या बिक्री की तारीख जानकारी समेत कई अन्य सूचनाएं देनी होंगी। अगर इन बदलावों की जानकारी नहीं होगी तो आपको रिटर्न फॉर्म भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आईटीआर फॉर्म भरते समय इन बदलावों पर जरूर ध्यान दें। आयकर विभाग: करदाताओं को अब देनी होंगी अतिरिक्त जानकारियां

23 May 2022 12:50AM,
by: Babuaa Desk