Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण के लिए से आज बस्तर संभाग के दौरै पर हैं। आज कोंटा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल कोंटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉक रजिस्टर समेत पर्चियों को देखा। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र के दौरान उन्हें एक बुजुर्ग मरीज अकेले बैठे मिले तो संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री बघेल उक्त बुजुर्ग मरीज के बाजू में जाकर बैठ गए और उनका हाल जानने का प्रयास किया। इस दौरान जब सिर्फ स्थानीय बोली को समझने वाले बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री की भाषा को नहीं समझा तो उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री और बुजुर्ग के बीच दुभाषिया की भूमिका निभायी।  बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल

18 May 2022 11:24AM,
by: Babuaa Desk