गरियाबंद। जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है जहा ग्राम कोपेकसा का है जहां के थाने में एक सख्स द्वारा रिपोर्ट लिखे गई की दवाई बेचने की बात करते हुए नाम पता पूछ लिया जिसके बाद घर तक आ गया | वही बेटे और बेटी को अपने पार्टी में ले जाने की धमकी देने लगा जिस पर प्रार्थी के द्वारा मना करने पर इनके बेटे और बेटी को पार्टी में न ले जाने की एवज में 30 हजार, 35 हजार तथा 27 हजार कुल 92 हजार रुपये की उगाही किया गया | मामले की रिपोर्टदर्ज कर ली गई | जिसके बाद पुलिस कप्तान गरियाबंद भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया व यह भी बताया की स्वयं को नक्सली बताकर पिस्टल दिखाकर 92 हजार रुपये की उगाही की है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी विष्णु क्षत्रि पिता जीतू क्षत्रिय उम्र 32 साल निवासी नवापारा महासमुंद जिला महासमुंद के पास 01 नग पिस्टल, 01 नग नक्सली वर्दी, 01 नग पोच, 01 नग टोपी तथा 01 हजार रुपये नगदी रकम सामग्री जप्त की गई |
25 Apr 2021 04:19PM,by: Babuaa Desk
भिलाई। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु दृढ़ संकल्पित दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर एवं छावनी के संपूर्ण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं लॉक डाउन की तिथि को बढ़ाकर 6 मई किए जाने के संबंध में जानकारी दी | जनता से अपना सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की।
25 Apr 2021 04:04PM,by: Babuaa Desk
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े भले ही बढ़े है पर साथ ही साथ कोरोना को मात देकर लोग बड़ी संख्या में रिकवर भी हो रहे है । ऐसे में राजधानी के हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिये 'एक दान दो जिंदगी' के नारे के साथ प्लाज्मा दान अभियान की शुरुआत की थी। जिसमे प्रदेश की सामाजिक संस्थाएं जुड़ते गई और कारवां बनता चला गया। जिसमे उनका सहयोग छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश संयोजक राजेश लोइयां , छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल युवा संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष उदित अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री रजत अग्रवाल, उम्मीद एक किरण फाउंडेशन से पिंकी मनीष अग्रवाल, रोटरी इंटरनेशनल 3261 की असिस्टेंट गवर्नर पायल लाठ, मुंगेली की एसडीएम श्रीमती पायल गोयल, आस्था मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश संरक्षक ज्योति अग्रवाल कपिल प्रजापति और अन्य सभी सदस्यों के सहयोग से अब तक हजारो की संख्या में प्लाज्मा डोनेट करवाया गया जिससे हजारों लोगों की जान बचायी गई है लेकिन अभी कोरोना दूसरे दौर में कोरोनो मरीजों की संख्या जिस तेजी से बढ़ी है, ऐसे में प्लाज्मा की जरूरत भी बढ़ रही है पर इतने अधिक संख्या में प्लाज्मा के डिमांड बढ़ने का कारण भी हॉस्पिटल के डॉक्टर को बताना भी चाहिए। ऐसे में छत्तीसगढ़ के प्लाज्मा वॉरियर्स ने पोस्टर, वर्चुअल, सोशल मीडिया और अन्य सभी माध्यमो के जरिये लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है । जिससे लोगो की मदद की जा सके व लोगो की जिंदगी बचाया जा सके।क्योंकि एक व्यक्ति के 1 यूनिट प्लाज्मा डोनेट करने से 2 लोग की जान बचाई जा सकती है। साथ ही क्लब के सदस्यों ने उन लोगों से अपील की है जो लोग कोरोना पॉजिटिव होकर अब स्वस्थ हो चुके है वे भी 28 दिन बाद प्लाज्मा डोनेट कर सकते है। संस्था ने प्लाज्मा दान करने की अपील के साथ सभी अस्पताल व डॉक्टर्स से रिकवरी रेट अपडेट करने की मांग की है । आगे आये प्लाज्मा वॉरियर्स और करे प्लाज्मा दान
25 Apr 2021 03:47PM,by: Babuaa Desk
चिकित्सा की लचर व्यवस्था के बीच स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही है | स्वास्थ्य सेवाओं में कमी होने के कारण मशहूर गायक अजय पांडेय की मौत हो गई | सासाराम अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी के कारण भी मरीजों की जान जा रही है | जिसके बाद मरीजों के साथ बदतमीजी भी की जा रही है जिसका शिकार गायक अजय पांडेय हुए इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी | अजय पांडे भोजपुरी इंड्रस्ट्री के जाने माने गायक थे | चिकित्सा के आभाव में हुई मशहूर गायक पांडे की मौत
25 Apr 2021 03:32PM,by: Babuaa Desk
कोविड की तेज लहर के बीच कई अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से जूझते हुए, सरकार ने देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अंदर 551 समर्पित दबाव स्विंग स्विंग सोखना (पीएसए) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है।
पीएम के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, "पीएम ने निर्देश दिया है कि इन पौधों को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये प्लांट जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ावा देंगे।"
25 Apr 2021 07:59AM, by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में भिलाई, रिसाली और बिरगांव नगर पालिका निगम समेत तेरह नगरीय निकायों में आम चुनाव व दर्जनभर निकायों के 15 वार्डो में उपचुनाव पर विराम लगा दिया गया है | कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने आम व उपचुनाव को स्थगित कर दिया है | वही चुनाव को लेकर मतदाता सूचि व तैयारी पूरी की जा चुकी थी | निकाय चुनाव पर लगी रोक, चुनाव की तैयारी हो चुकी थी पूरी
25 Apr 2021 07:06AM,by: Babuaa Desk
राजधानी दिल्ली की स्थिति में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है | शनिवार को कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए | वही 357 लोगो की मौत हुई है | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते शनिवार को देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री ने पत्र लिख कर सभी से अपील की है कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है.
25 Apr 2021 07:06AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 76 वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने संक्रमण के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविद की दूसरी लहर हमारे धैर्य और दर्द को सहन करने की क्षमता का परीक्षण कर रही है।
"मैं आपको ऐसे समय में बोल रहा हूं जब COVID-19 हमारे धैर्य और दर्द को सहन करने की क्षमता का परीक्षण कर रहा है। हमारे कई प्रियजनों ने हमें असामयिक छोड़ दिया। 1 लहर से सफलतापूर्वक निपटने के बाद, राष्ट्र का मनोबल ऊंचा था, यह आश्वस्त था लेकिन इस तूफान (दूसरी लहर) ने देश को हिला दिया है, ”पीएम मोदी ने कहा।
25 Apr 2021 06:32AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

