गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत पूर्व में निरस्त की गई दर्जनभर यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को फिर से उनके निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जाएगा, जिससे गर्मी के सीजन में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल की निरस्त की गई दर्जनभर ट्रेनें फिर पटरी पर
08 Apr 2026 09:39AM,by: Mahak Qureshi
एमसीबी जिले के शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे में स्कूल आने पर प्राथमिक शाला बाला, विकासखंड मनेंद्रगढ़ में पदस्थ प्रधानपाठक पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
08 Apr 2026 07:16AM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पढ़ाई की शुरुआत होने जा रही है। शिक्षा विभाग छात्रों की पठन क्षमता, लेखन और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के लिए AI एप्लीकेशन लागू करने की तैयारी में है। इस तकनीक के जरिए बच्चों के स्तर का आकलन कर उनकी कमजोरियों के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी।
08 Apr 2026 06:03AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा शहर के सुभाष चौक स्थित पुष्पलता उद्यान के समीप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी उपकेंद्र (सीडीईएफ कॉलोनी) का फीता काटकर लोकार्पण किया। लगभग 1.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण विद्युत अधोसंरचना परियोजना को उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।
08 Apr 2026 06:03AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 07 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे जेल भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के कारण रासायनिक उर्वरकों की कमी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार पूरी तरह सजग है। खाद की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपूर्ति और बेहतर होगी, इसलिए किसानों को किसी भी प्रकार से घबराहट या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। कृषि मंत्री श्री नेताम ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित समेति कक्ष में रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकारियों की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस आशय के वक्तव्य दिए। रासायनिक खाद की कालाबाजारी करने वाले जेल जाएंगे
08 Apr 2026 06:03AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 7 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचल में बदलाव की कई कहानियां उभर रही हैं। इन्हीं में से एक कहानी है बीजापुर जिले के छोटे से गांव चेरली के युवक मनकू कड़ती की, जिनका जीवन संघर्ष, भटकाव और फिर सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण बनकर सामने आया है। संघर्ष और भटकाव के बाद मनकू कड़ती की नई शुरुआत
08 Apr 2026 06:03AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 7 अप्रैल 2026/ सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब धरातल पर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी क्रम में बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बघमरा के युवा प्रगतिशील किसान श्री आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती के माध्यम से सफलता की एक नई मिसाल प्रस्तुत की है।
पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ते हुए आकाश चंद्राकर ने “एक जिला एक उत्पाद” योजना से प्रेरित होकर अपने लगभग ढाई एकड़ खेत में अदरक की खेती की शुरुआत की। वैज्ञानिक पद्धतियों और बेहतर प्रबंधन के साथ की गई इस खेती से उन्हें उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त हुआ। साथ ही बाजार में अदरक की अच्छी मांग के कारण उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिला, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक जिला एक उत्पाद योजना से बदली तस्वीर
08 Apr 2026 06:03AM, by: Mahak Qureshi
रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, कौशल और सामाजिक पहचान भी प्रदान कर रही है। आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्रामीण महिलाएं
08 Apr 2026 06:02AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण अंचलों में न केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि आमजन के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय भी जोड़ रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड पामगढ़ के ग्राम लोहर्सी की निवासी श्रीमती ज्योति कश्यप की जीवन यात्रा परिवर्तन की एक प्रेरक मिसाल है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा जीवन
08 Apr 2026 06:02AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









