मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा अंचल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब बस्तर की भांति सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों के पंजीयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संख्या सरगुजा अंचल के युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
29 Jan 2026 09:00AM,by: Prakash
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। सीएम ने कहा है कि असम में ‘बांग्लादेशी मियां’ रह रहे हैं और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐसे कथित विदेशियों के खिलाफ पांच लाख से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। असम में ‘मियां’ बयान मचा सियासी घमासान
29 Jan 2026 02:11AM,by: Prakash
बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बयान दिया है। दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य के नौकरशाहों, खासकर जिलाधिकारियों और सब-डिविजनल अधिकारियों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आदेशों का आंख मूंदकर पालन न करने की अपील की।
29 Jan 2026 02:11AM,by: Prakash
छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्त्व श्री विवेक आचार्य ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं का विस्तृत विवरण दिया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर आर्थिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और विरासत संवर्धन तीनों क्षेत्रों में समन्वित प्रगति का मॉडल स्थापित किया है। *पर्यटन को मिला उद्योग का दर्जा* *पर्यटन विभाग- निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान की ओर तेज़ कदम* छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने से निजी निवेश के नए द्वार खुले।
29 Jan 2026 02:10AM,by: Prakash
छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का शुभारंभ आज नवागांव, अभनपुर में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर कुम्भकार समाज की परंपरागत कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला।
29 Jan 2026 02:10AM,by: Prakash
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









