Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 20 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

19 Dec 2020 09:34AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका ऐच्छिक होगा। जो व्यक्ति चाहेगा-उसे ही वह टीका लगाया जाएगा। यह भी कहा कि भारत में विकसित होने वाली वैक्सीन किसी अन्य देश में विकसित वैक्सीन की तरह ही प्रभावी होगी। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि देश में संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे बीमारी से लड़ने के लिए शरीर में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है। परीक्षणों में पाया गया है कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के दो सप्ताह बाद शरीर में कोरोना वायरस को निष्प्रभावी करने वाली एंटीबॉडी पैदा हो जाती हैं।

19 Dec 2020 04:34AM,
by: Thaneshwar sahu