Tulsi Dewangan

Generic placeholder image


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने  कहा, कि उत्तर प्रदेश (राज्य सरकार के प्रति) के लोगों के गुस्से को देखते हुए, सपा-रालोद गठबंधन को आगामी विधानसभा चुनावों में कुल 403 विधानसभा सीटों में से 400 सीटें मिलने वाली हैं। हाथरस बलात्कार मामले का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, कि पीड़िता को न तो उचित इलाज मिला और न ही उसकी मृत्यु के बाद सम्मानजनक दाह संस्कार किया गया। “हाथरस की बेटी का परिवार न्याय चाहता था, वे उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना चाहते थे। लेकिन इस सरकार के लोगों ने क्या किया? उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। अगर उसे अस्पताल में उचित इलाज मिलता तो शायद वह आज जिंदा होती।"

06 Feb 2022 01:28AM,
by: Tulsi Dewangan