भाजपा के एक नेता और पूर्व 'ब्लॉक प्रमुख' सुग्रीव सिंह के साथ उनके 300 अन्य अज्ञात समर्थकों के खिलाफ गुरुवार को आदर्श आचार संहिता और कोविडी -19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के पिनाहाट पुलिस थाने के एसएचओ ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि,आरोपी नेता के दूध संयंत्र में बैठक कर रहे थे।
21 Jan 2022 12:29PM, by: Tulsi Dewangan
मुंबई में आर्थर रोड जेल के एक शौचालय के अंदर मोहम्मद हनीफ मोहम्मद इकबाल शेख नाम के 36 वर्षीय कैदी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली।
पुलिस निरीक्षक के अनुसार, सुबह जब उसका नाम पुकारा गया तो कोई जवाब नहीं मिला, "उसने नल भी चालू रखा था ताकि कैदियों और अधिकारियों को विश्वास हो जाए कि वह नहा रहा था।" मुंबई: आर्थर रोड जेल के शौचालय में मिली कैदी की लाश
21 Jan 2022 12:29PM, by: Tulsi Dewangan
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और लगभग 31 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, तलाशी अभियान को एक अच्छी तरह से एकीकृत निगरानी ग्रिड के साथ समर्थित किया गया था, जो नियंत्रण रेखा के करीब के क्षेत्रों में व्यापक वर्चस्व के साथ था।
21 Jan 2022 12:29PM, by: Tulsi Dewangan
केरल सरकार ने अगले दो सप्ताह, रविवार 23 और 30 जनवरी को कर्फ्यू लगा दिया। दोनों दिनों में केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।
सरकारी कर्मचारी जो कैंसर रोगी हैं,गंभीर रोग से पीड़ित है और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाली महिला सरकारी कर्मचारी को घर से काम कर सकते है। राज्य में गुरुवार को 46,387 कोविड-19 मामले सामने आयी।
21 Jan 2022 12:29PM, by: Tulsi Dewangan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि 'स्वतंत्रता सेनानी' नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती से पहले "भव्य प्रतिमा", जो ग्रेनाइट से बनी हुई है, दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी।
पीएम ने कहा "यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।" जब तक स्थापना पूरी नहीं हो जाती, तब तक नेताजी का होलोग्राम स्थल पर प्रक्षेपित किया जाएगा।
21 Jan 2022 12:28PM, by: Tulsi Dewangan
राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत कोविड -19 कर्फ्यू हटाने और प्रतिबंधों में ढील देने के लिए दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने खारिज कर दिया।
बैजल ने कहा कि, दिल्ली में प्रतिबंध तब तक बने रहने की जरूरत है जब तक कि कोविड -19 के मामले कम नहीं हो जाते और स्थिति में सुधार नहीं हो जाता। हालांकि, उन्होंने निजी कार्यालयों को 50% क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी है।
21 Jan 2022 12:28PM, by: Tulsi Dewangan
मुंबई पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार क्लब हाउस ऐप चैट में महिलाओं के बारे में "अपमानजनक और क्रूर बयान" देने के आरोप में हरियाणा से तीन लोगों आकाश, जेष्णव और यश पाराशर को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले, दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने चैट में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ "अश्लील टिप्पणी" करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
21 Jan 2022 12:18PM, by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

