सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी बनाने के लिए परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगी. जिसपर डीसीजीआई ने स्पुतनिक-वी के निर्माण के लिए सीरम को मंजूरी दे दी है. डीसीजीआई की मंजूरी मिलने के बाद सीरम भारत में स्पुतनिक-वी का निर्माण कर सकेगा. डीसीजीआई ने स्पुतनिक-वी के एग्जामिनेशन, टेस्ट और एनालिसिस के साथ निर्माण की इजाजत दी है.
04 Jun 2021 04:05PM,by: Vikash Kumar
रायपुर, 04 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पर्यावरण असंतुलन के कारण एक ओर जहां प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं ग्लोबल वार्मिंग, वर्षा का अनियमित होना, एसिड रेन जैसी कई समस्याएं हमारे जीवन को प्रभावित करने लगी है। जीवन के अस्तित्व बचाने के लिए हमें अभी से हमें पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा अन्यथा भविष्य की पीढि़यों के लिए खुली हवा में सांस लेना भी दुष्कर हो जाएगा।
04 Jun 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
रायपुर. 4 जून 2021. राज्य शासन को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक्सिस बैंक संसाधन उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से एक्सिस बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा कर बताया कि बैंक कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए डेढ़ करोड़ रूपए की लागत के मेडिकल उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराएगी। इनमें 200 ऑक्सीजन सिलेंडर (जम्बो ‘डी’ टाइप), 500 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, पांच वेंटिलेटर, दस बीआई-पीएपी, छह हाइ-फ्लो नेजल कैनुला मशीन, दस मल्टीपैरा मॉनिटर और 1600 मीटरिक टन क्षमता का एक ऑक्सीजन टैंकर शामिल है।
04 Jun 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए शीघ्र ही कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के स्थान पर 14 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों के लिए शीघ्र ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की बात कह दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही दिन पहले ऐसे ही एक बयान को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे।
04 Jun 2021 01:28PM,by: Vikash Kumar
ब्रिटेन के रेगुलेटर ने फाइजर-बायोएनटेक की तरफ से तैयार की गई कोरोना वैक्सीन को 12 से 15 साल के किशोर आयुवर्ग को लगाने की मंजूरी दे दी है. ब्रिटेन के दवा नियामक ने कहा कि काफी गहन समीक्षा के बाद यह पाया गया कि फाइजर-बायोटेकी की वैक्सीन 12-15 साल के किशोर के लिए सुरक्षित है.
04 Jun 2021 12:35PM,by: Vikash Kumar
भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। इससे होम सहित दूसरे लोन की ईमआई घटने की उम्मीद खत्म हो गई है। रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर बनाए रखा गया है। "गवर्नर शक्तिकांत दास" ने किया फैसला : ईएमआई में कोई बदलाव नहीं
04 Jun 2021 12:18PM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है। कोर्ट ने केंद्र के फैसले के स्वागत करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन से परिणाम के लिए मूल्यांकन मापदडों के बारे में भी पूछा है। कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई और आईसीएसई को इवैल्यूएशन क्राइटेरिया बताने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है।
04 Jun 2021 11:04AM,by: Vikash Kumar
पिछले कई दिनों से दैनिक मामले कम हो रहे थे, जिसके चलते कई राज्यों ने अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि सात जून से निजी और सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी कर्मचारियों को आने की अनुमति दी जाएगी।
04 Jun 2021 11:04AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





