राजधानी रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है, लोगो की मजबूरी में प्यास लगने पर बुझा रहे है। बता दें डीकेएस अस्पताल में हर रोज सैकड़ों की संख्या में इलाज के लिए लोग आते हैं। लेकिन इन अस्पतालों में मरीज और अटेंडर को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं है। अटेंडर गार्डन में लगे नल का इस्तेमाल अपनी प्यास बुझाने के लिए करते हैं। ना तो इस ओर प्रबंधन का ध्यान है ना डॉ का।
19 Jul 2021 10:16AM,by: Vikash Kumar
कर्नाटक सरकार ने रविवार को लॉकडाउन के नियमों में और छूट देते हुए 19 जुलाई से सिनेमाघरों को खोलने और रात्रि कर्फ्यू की अवधि एक घंटा कम करने की अनुमति दी। कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान को भी 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दी गई। सिनेमाघरों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 50 फीसदी सीट क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में केवल उन्हें ड्यूटी और कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।
19 Jul 2021 09:28AM,by: Vikash Kumar
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. कोरोना वायरस, किसान बिल, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने सदन में सरकार से तीखे सवाल पूछने की तैयारी कर ली है. इस बीच संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार कल शाम कोरोना वायरस पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है. हम चाहते हैं कि देश को महामारी के बारी में सही जानकारी दी जाए. वही सभी नेताओं से आग्रह किया है कि अगर कल शाम को वो समय निकालें तो मैं महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उनको देना चाहता हूं।
19 Jul 2021 06:49AM,by: Vikash Kumar
जासूसी कांड, महंगाई, कोरोना, किसान आंदोलन को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. लोकसभा स्पीकर ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे में कोई कमी नहीं आयी. वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के कारण राज्य सभा की कार्यवाही 1 घंटे के लिए स्थगित हुई.
19 Jul 2021 06:22AM,by: Vikash Kumar
विपक्षी दल सरकार को कोविड की दूसरी लहर के दौरान सरकार के कथित कुप्रबंधन, किसान आंदोलन, महंगाई और सीमा पर चीन की कार्रवाई जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगे। सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी के साथ पलटवार को तैयार है। विपक्षी दल से जुड़े नेताओं ने संकेत दिया कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन से जुड़े मसले, खास तौर पर राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर भी विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा।
19 Jul 2021 06:02AM,by: Vikash Kumar
कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी (डीडीएमए) ने कांवड़ यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। रविवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड-19 महामारी फैलने का खतरा है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पहले ही एक महामारी घोषित किया जा चुका है। इसके प्रसार को रोकने के उपाय भी डीडीएमए ने सुझाए हैं। कहा गया है कि आगामी कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी।
19 Jul 2021 01:38AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



