राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को मानक गुणवत्ता के उर्वरक एवं प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रेता संस्थानों की जांच-पड़ताल का सघन अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम अपने इलाके में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर सैंपल लेने के साथ ही स्टॉक, मूल्य सूची प्रदर्शन, रसीद बुक, लाइसेंस आदि की जांच कर रहे हैं। विक्रेता संस्थानों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानों को सीलबंद करने के साथ ही नोटिस जारी की जा रही है। बलौदाबाजार जिले के तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस
12 Jul 2024 04:58AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात भिलाई स्थित बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
12 Jul 2024 04:58AM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान में जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में एक विमानन कंपनी की महिला कर्मी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कंपनी ने इसे ‘‘यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला’’ बताया। सीसीटीवी वीडियो क्लिप में सीआईएसएफ अधिकारी महिला से बात करते हुए दिखाई दे रहा है।
12 Jul 2024 01:28AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में भ्रष्ट्र अधिकारियों, दलालों और बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला सहारनपुर का है। सहारनपुर जिले के तहसीलों और RTO दफ्तर में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 19 दलालों-बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सीएम योगी की निगरानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन
12 Jul 2024 01:28AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने साफ कर दिया है कि छात्रों को मनुस्मृति नहीं पढ़ाई जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ शिक्षकों की तरफ से सुझाव दिया गया था कि पहले और आखिरी सेमेस्टर के छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाई जाए। इसके लिए मनुभाषी के साथ मनुस्मृति और मनुस्मृति की व्याख्या नाम की दो किताबें पढ़ाए जाने का सुझाव दिया गया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति
12 Jul 2024 01:28AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








