गृह मंत्री अमित शाह ने चार जून के बाद नवीन पटनायक के पूर्व मुख्यमंत्री हो जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 75 से अधिक सीट हासिल करगी और ओडिशा में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमित शाह ने ये भी दावा किया था कि राज्य की 21 लोकसभा सीट में से भाजपा 17 पर जीत दर्ज करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे नवीन- अमित शाह
29 May 2024 05:44AM,by: Tikendra Sinha
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा कि पीएम सोमवार या मंगलवार कभी भी छुट्टी ले लें। हमें कोई एतराज नहीं है। मैं तो कहता हूं कि आप सप्ताह में आठ दिन कर दीजिए। आठवे दिन का नाम मोदीवार कर दीजिए। ओवैसी ने बीजेपी को दी सलाह , सप्ताह में जोड़े "मोदीवार"
29 May 2024 05:44AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के लिए नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन को भी बुला लें। उन्होंने कहा कि योगी और किम जोंग उन दोनों को साथ खड़ा कर दिया जाए। तेजस्वी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ और किम जोंग उन एक ही टाइप के नेता हैं। किम जोंग उन और योगी एक ही टाइप के नेता : तेजस्वी
29 May 2024 05:44AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंगलवार आधी रात को भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 18 से 20 कारें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के तुरंत बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पुलिस को अभी तक दुर्घटना के पीछे के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दिल्ली : मधु विहार में कई वाहनों में आग लग गई
29 May 2024 05:44AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक किस्सा सुनाते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध को "कथित चीनी आक्रमण" बताया। दिल्ली में एक कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर को यह कहते हुए सुना गया कि "अक्टूबर 1962 में, चीन ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया था।" अय्यर ने बाद में "चीनी आक्रमण" से पहले "गलती से" "कथित" शब्द का इस्तेमाल करने के लिए "बिना शर्त माफ़ी मांगी"। मणिशंकर अय्यर के चीन संबंधी बयान से विवाद
29 May 2024 05:44AM,by: Babuaa Desk
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो साल बाद भी उनके दोस्त, परिवार और प्रशंसक न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की दूसरी पुण्यतिथि मनाने के लिए उनके पिता बलकौर सिंह ने आज यानी 29 मई को एक सादे कार्यक्रम की घोषणा की है। उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मूसेवाला के गृह गांव में मूर्तियों, प्रतिमाओं और तस्वीरों के साथ प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी गई।
29 May 2024 04:51AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









