डिप्टी सीएम अरुण साव बोरसी बारूद फैक्ट्री पहुंच रहे है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, बेमेतरा जिले के बोरसी में बारूद फैक्ट्री में हुई घटना अत्यंत हृदयविदारक है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। बचाव कार्य के लिए आस-पास के जिलों से टीमें बुलाई गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं स्वयं भी घटना स्थल जा रहा हूं। बोरसी बारूद फैक्ट्री जायेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव
25 May 2024 08:10AM,by: Tikendra Sinha
बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में बिग अपडेट सामने आया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा, बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सूचना है कि 3 घंटे तक बचाव दल नहीं पहुँचा है। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दे। ॐ शांति:
25 May 2024 07:26AM,by: Tikendra Sinha
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के संयुक्त प्रयास के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। गार्सेटी ने यह भी कहा कि अमेरिका इस साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजेगा l एरिक गार्सेटी ने 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे की गई प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका का मिशन पटरी पर है l
25 May 2024 06:10AM,by: Babuaa Desk
केरल के आबकारी मंत्री एमबी राजेश ने राज्य पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहिब को पत्र लिखकर राज्य सरकार द्वारा अनुकूल शराब नीति प्राप्त करने के उद्देश्य से कुछ व्यक्तियों द्वारा धन मांगने के आरोपों की जांच की मांग करी । केरल मंत्री ने आबकारी रिश्वतखोरी के आरोप में जांच की मांग करी
25 May 2024 06:00AM,by: Babuaa Desk
लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी विद्यालयों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 हेतु नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रूपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रूपए की राशि निजी विद्यालयों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अतः वर्ष 2022-23 में शेष लंबित राशि लगभग 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
25 May 2024 06:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




