उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11 मार्च को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे। वे 11 मार्च को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज आस्था ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
खेती-किसानी छत्तीसगढ़ के लोगों की आजीविका का साधन होने के साथ यहां की संस्कृति में भी रची बसी है। ग्रामीण जनजीवन में तीज-त्यौहार भी खेती किसानी से जुड़े हैं। खेतों की जुताई-बुआई से लेकर फसल की कटाई तक हर अवसर पर हरेली, पोला, नवाखाई, छेरछेरा आदि त्यौहार मनाएं जाते हैं। किसानों से किए वादे पूूरे कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कला केन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केन्द्र में बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवन को एक सुन्दर कला केन्द्र भवन के रूप में विकसित किया गया है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन रायपुर के प्रयासों की सराहना की।
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आज जगार-2024 ’हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित किए जा रहे है इस प्रदर्शनी में देश भर के 13 राज्यों के 130 हुनरमंद हस्तशिल्पियों ने स्टॉल लगाए है। 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न कलात्मक वस्तुओं, हथकरघा वस्त्र सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की स्टॉल लगाए गए है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर शिल्पियों को प्रोत्साहित भी किया।
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
अपना बैंक का खाता खुलवाने के बाद हर दिन कुछ रुपये बचत करने और खाते में जमा करने की सोचने वाली लता आज खुश है...दरअसल उनकी खुशियों के पीछे की वजह यह है कि मोदी की गारंटी के तहत हर माह खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आने की गारंटी होगी। कुछ ऐसा ही विश्वास द्वासा बाई, कैलाश बाई और सुकृता, यामिनी कश्यप का भी है कि मोदी की गारंटी के तहत हर महीने एक हजार रुपये उनके खाते में आएंगे,इस रकम से उनकी आवश्यक जरूरतें पूरा होंगी। महतारी वंदन योजना की राशि पाकर महिलाओं में खुशी
11 Mar 2024 01:02AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधानसभा के विधायक श्री अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढ़ेबर तथा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे भी मौजूद रहे।
11 Mar 2024 01:02AM,by: Tikendra Sinha
आज रविवार को छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा द्वारा वार्षिक आम सभा एवं द्विवार्षिक चुनाव पंजाब केसरी भवन में संपन्न हुआ जिसमें जवाहर खन्ना जी ने अपने प्रतिद्वंदी श्री अशोक मग्गू को पराजित किया और 2024 2026 के लिए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राजीव विग एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री विकास मोदी द्वारा जवाहर खन्ना जी को विजयी घोषित कर विजय का प्रमाण पत्र दिया । विजय के पश्चात पंजाबी समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने श्री जवाहर खन्ना को शुभकामनाएं दी। वर्तमान अध्यक्ष श्री सुनील डोगर एवं महासचिव सतिंदर कोहली द्वारा जवाहर खन्ना जी को आने वाले भविष्य के उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी l
10 Mar 2024 03:00PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








