latest

Generic placeholder image

IDC नंबरों के अनुसार, 2023 Apple के लिए एक अच्छा साल रहा है। क्यूपर्टिनो की दिग्गज कंपनी के लिए साल में 9 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट के साथ एक शानदार साल रहा - ऐसा इसके बावजूद है कि फोन की औसत बिक्री कीमत 940 डॉलर यानी लगभग 78,000 रुपये के उच्चतम औसत बिक्री मूल्य में से एक है। आईडीसी डेटा के अनुसार, Apple की संख्या में वृद्धि iPhone 14 श्रृंखला और मेक इन इंडिया पहल में भाग लेने के लिए कंपनी के बढ़ते दबाव के कारण हुई। पिछली पीढ़ी के iPhone मॉडल और स्थानीय विनिर्माण पर इसका जोर। iPhone 13 और iPhone 14 कथित तौर पर सालाना शिप किए जाने वाले शीर्ष 5 मॉडलों में से थे। भारत में प्रीमियम सेगमेंट में एप्पल सबसे आगे : आईडीसी रिपोर्ट

15 Feb 2024 01:25AM,
by: Vinay Jha
Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कलार समाज अत्यंत जागरूक और मेहनतकश समाज है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर यह समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने बालोद जिले के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित कलार महोत्सव में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होेंने माता बहादुर कलारिन की अदम्य साहस एवं वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से ग्राम सोरर में निर्माणाधीन कलार समाज के भव्य भवन के निर्माण एवं उसके विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी कलार महोत्सव में शामिल हुए।

14 Feb 2024 03:14PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की अध्यक्षता में तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की मौजूदगी में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सड़क सुरक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने छत्तीसगढ़ राज्य को सड़क सुरक्षा के मामले में आदर्श राज्य बनने की बात कही। देश में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने अधिकारियों को सुगम यातायात प्रबंधन के संबंध में सभी जरूरी कार्य करने कहा है। सड़क सुरक्षा परिदृश्य संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न

14 Feb 2024 03:13PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक श्री धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया। 

14 Feb 2024 03:13PM,
by: Tikendra Sinha