मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संतोष मौर्य, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सिंह, श्री संतोष कुशवाहा एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई देते हुए 15 फ़रवरी को कोंडागांव जिले में आयोजित बंजारा समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संघ के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बोनस राशि दे दी है। राज्य के किसान राशि पाकर खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं। किसान इस बोनस राशि का उपयोग नये घर बनाने, ट्रेक्टर का किस्त जमा करने, दैनिक उपयोग की सामान खरीदने में कर रहे हैं। नारायणपुर जिले के कोचवाही निवासी किसान बिंदेश्वर नाग द्वारा दो वर्ष में 43 क्विंटल 20 किलो धान बेचने की बोनस राशि 12 हजार 960 रुपए बोनस राशि मिली है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ट्रेक्टर का किस्त जमा में आसानी होगी। वहीं बाकुलवाही निवासी किसान योगेश्वर नाग ने 4 हजार 320 रुपए बोनस राशि मिलने पर इसे घर के उपयोग हेतु खर्च करने की बात कही और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। कोचवाही निवासी 5 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी बिंदेश्वर नाग ने दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस राशि मिलने की खुशी प्रकट करते हुए बताया कि धान समर्थन मूल्य पर बेचा हूं, जिसकी राशि से खेत मरम्मत कराने में उपयोग करूंगा।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनजाति बहुल कोरबा जिले के ग्राम छातासराई, माखुरपानी, पतरापाली, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी जैसे कई गांवों में शिविर का आयोजन किया गया।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिट एंड रन कानून मामले में जारी हड़ताल के बीच सख्त रुख अपनाएं जाने के संकेत दिए है। सरकार ने हड़ताल के बीच पेट्रोल-डीजल के संकट पर खत जारी किया हैं। सरकार की तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि प्रदर्शन के बीच ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। सरकार प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाये हुए है।
02 Jan 2024 07:58AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









