छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने के साथ ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गाँव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। श्री विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के गाँव से बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुँचे थे।
13 Dec 2023 12:31PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार शपथ लेगी। पूर्व निर्धारित शेड्यूल में परिवर्तन हुआ है। पहले दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित था। अब प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे से शाम 5.25 तक राजधानी रायपुर में रहेंगे। शपथग्रहण के निर्धारित शेड्यूल हुआ परिवर्तन
13 Dec 2023 10:24AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर विमानतल आगमन पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुँचे रायपुर
13 Dec 2023 10:09AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







