महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सैकड़ों किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इन किसानों ने सुबह-सुबह ओझर एयरपोर्ट से डिंडोरी की तरफ जा रहे अजित पवार की कार और उनके काफिले पर प्याज और टमाटर की बारिश कर दी। ये किसान प्याज और टमाटर की सही कीमत न मिलने से नाराज थे और उन्होंने अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह तरीका अपनाया। अजित पवार के काफिले पर हुई प्याज और टमाटर की बारिश
07 Oct 2023 02:15PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल पर राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत कार्यरत कैडर - सक्रिय महिला, रिसोर्स बुक कीपर, पीआरपी, बैंक सखी/मित्र, कृषि सखी, पशु सखी और उद्योग सखी के मानदेय में 27 प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नवगठित जिलों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को परिपत्र जारी कर इन सामुदायिक कैडर के मानदेय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं।
07 Oct 2023 02:15PM,by: Tikendra Sinha
कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का कवर्धा नगर में संघन जनसंपर्क चल रहा है। मंत्री अकबर कवर्धा अलग-अलग वार्डों में पहुंच रहे हैं और नागरिकों के बीच बैठकर खुली चर्चा कर रहे हैं । मोहम्मद अकबर की छवि नागरिकों के हित में विकास के कार्य करने वाले नेता की है. उनके कार्यों से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है, क्योंकि पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । बड़ी संख्या में लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
07 Oct 2023 10:37AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम ने देवगुड़ी निर्माण कार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाकर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने की बात कही ज्ञात हो कि व्यक्ति विशेष द्वारा जिला प्रशासन की छवि को खराब करने की उद्देश्य से जिले के 19 देवगुड़ी निर्माण की राशि 56 लाख रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया की उक्त 56 लाख रूपए नियमानुसार जिले के चारों जनपद पंचायत जिसमें जनपद पंचायत बीजापुर को 23 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालपटन को 03 लाख रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 12 लाख रूपए एवं जनपद पंचायत उसूर को 17 लाख 90 हजार रूपए 6 जुलाई 2023 को चेक के माध्यम से जारी किया जा चुका है। देवगुड़ी निर्माण की एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया है। उनके द्वारा देवगुड़ी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुई है वहीं देवगुड़ी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। देवगुड़ी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है। बीजापुर में 3 करोड़ 49 लाख 20 हजार की लागत से 117 देवगुड़ी निर्माण हेतु स्वीकृत हुआ था। शेष 2 करोड़ 92 लाख 70 हजार की राशि इसी तरह चारों जनपद पंचायतों को 20 जुलाई 2023 की स्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर में चेक के माध्यम से 68 लाख 80 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालटनम को 77 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 89 लाख 60 हजार रूपए और जनपद पंचायत उसूर को 56 लाख 70 हजार रूपए चेक के माध्यम से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्य जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। श्री केएस मसराम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है न ही किसी प्रकार का हस्तक्षेप है। नियमानुसार कार्य एजेंसी को राशि जारी की जा चुकी है जिसमें भ्रष्टाचार की बात करना बेबुनियाद है जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है जो तथ्यहीन और निराधार है।
07 Oct 2023 10:37AM,by: Alanga rao
बीजापुर:-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच,वाणिज्य व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी,और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मण्डावी जी के जन कल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर आज विधायक निवास बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लालू राठौर के समक्ष दो दर्जन ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने फूलमाला व कांग्रेस का गमछा पहना कर (चेरपाल)स्मिता वाचम, सुजाता वाचम,पारो हपका, समीर एड्रिंक समिदलाल एड्रिंक,(पदेडा)प्रशांत कोरसा, मोहन कोरसा,दिनेश कोरसा,कैलाश कोरसा,संतोष कोरसा,लक्ष्मण कोरसा,महेश कोरसा,संजेश कोरसा,पायकु मोडियम,(गंगालूर)रवि हेमला,अस्सु हेमला,नीलेश हेमला,सोनू हेमला,संजय हेमला,लछु हेमला,आयतु हेमला,लक्ष्मण हेमला सभी लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान जिला पंचायत-सदस्य सोमारू राम कश्यप, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव,जनपद अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती,जिला उपाध्यक्ष रितेश दास , मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जिला महामंत्री जितेंद्र हेमला, गंगालूर ब्लॉक अध्यक्ष-मंगल राना, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, जनपद सदस्य-महेश हेमला, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पुजारी, बंशीलाल नक्का, दिनेश पुनेम, सोनू कोरसा, कामेश मोरला, विरेद्र ठाकुर, लिलेंद्र दुर्गम एवँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
07 Oct 2023 10:37AM,by: Alanga rao
बीजापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम ने देवगुड़ी निर्माण कार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाकर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने की बात कही ज्ञात हो कि व्यक्ति विशेष द्वारा जिला प्रशासन की छवि को खराब करने की उद्देश्य से जिले के 19 देवगुड़ी निर्माण की राशि 56 लाख रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया की उक्त 56 लाख रूपए नियमानुसार जिले के चारों जनपद पंचायत जिसमें जनपद पंचायत बीजापुर को 23 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालपटन को 30 लाख रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 12 लाख रूपए एवं जनपद पंचायत उसूर को 17 लाख 90 हजार रूपए 6 जुलाई 2023 को चेक के माध्यम से जारी किया जा चुका है। देवगुड़ी निर्माण की एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया है। उनके द्वारा देवगुड़ी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुई है वहीं देवगुड़ी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। देवगुड़ी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है। बीजापुर में 3 करोड़ 49 लाख 20 हजार की लागत से 117 देवगुड़ी निर्माण हेतु स्वीकृत हुआ था। शेष 2 करोड़ 92 लाख 70 हजार की राशि इसी तरह चारों जनपद पंचायतों को 20 जुलाई 2023 की स्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर में चेक के माध्यम से 68 लाख 80 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालटनम को 77 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 89 लाख 60 हजार रूपए और जनपद पंचायत उसूर को 56 लाख 70 हजार रूपए चेक के माध्यम से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्य जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। श्री केएस मसराम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है न ही किसी प्रकार का हस्तक्षेप है। नियमानुसार कार्य एजेंसी को राशि जारी की जा चुकी है जिसमें भ्रष्टाचार की बात करना बेबुनियाद है जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है जो तथ्यहीन और निराधार है।
07 Oct 2023 10:37AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







