सिक्किम की लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के कम से कम 23 जवान लापता हो गए। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि सेना के कुछ वाहन अचानक आई बाढ़ में डूब गए हैं। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है l सेना के वाहन सिंगताम के पास बारडांग में खड़े थे, जब संभवतः हिमानी झील के फटने से अचानक बाढ़ आ गई। उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में पानी का स्तर नीचे की ओर 15-20 फीट तक बढ़ गया और कई इमारतें और संरचनाएं बह गईं। सिक्किम को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाले मेल्ली में NH-10 का एक हिस्सा अचानक आई बाढ़ में बह गया l
04 Oct 2023 05:23AM,by: Babuaa Desk
लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार रैंक तथा उपलब्ध पदों के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किये गये हैं।
04 Oct 2023 04:28AM,by: Tikendra Sinha
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने आज राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्होंने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में हुई बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु की हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भारत सरकार को भेजे जाने वाले बजट पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आगामी दो वित्तीय वर्षों 2024-25 और 2025-26 में 4942 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव है।
04 Oct 2023 04:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने आज दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित अधिवक्ता संघ के आदर्श लाइब्रेरी का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बार रूम नंबर 04 की पुरानी बिल्डिंग के नये सिरे से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडव्होकेट जनरल श्री सतीश चंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
04 Oct 2023 04:28AM,by: Tikendra Sinha
रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। आज रायगढ़ के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन
04 Oct 2023 04:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए आयोग की परीक्षाओं के दस्तावेज के विनिष्टिकरण की व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आयोग की परीक्षाओं की आंसर सीट एवं दस्तावेजों के विनिष्टिकरण के अवधि को दो साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा है।
04 Oct 2023 04:27AM,by: Tikendra Sinha
भारत-कनाडा विवाद के बीच भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए 40 कनाडाई राजनयिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। जिसे लेकर जस्टिन ट्रूडो का बड़ा बयान सामने आया है l ट्रूडो ने कहा कि वह भारत के साथ विवाद को और बढ़ाना नहीं चाहते। भारत की कार्रवाई पर जस्टिन ट्रूडो ने दिया बड़ा बयान
04 Oct 2023 02:14AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






