latest

Generic placeholder image

रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बंद किये गये बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा पुनः आरंभ किये जाने का अनुरोध भी किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जगदलपुर विमान सेवा के चलते बस्तर को देश के पर्यटन नक्शे में आने का मौका मिला है और बस्तर की संस्कृति राष्ट्रीय पटल पर उभरी है। बिलासपुर से भी नागरिक सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं आरंभ किये जाने की जरूरत है।

03 Oct 2023 07:26AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

टीएमसी नेता ने दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मनरेगा फंड और अन्य योजनाओं में कथित देरी के खिलाफ दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल सरकार को मनरेगा और आवास योजना की धनराशि देने से इनकार करने के खिलाफ दिल्ली में दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन को रोकने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदीप बंद्योपाध्याय के अनुसार, स्थान पर तैनात सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर अभिषेक बनर्जी पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, "इस सरकार को शर्म आनी चाहिए, हम हैरान हैं।" अभिषेक बनर्जी पर 'हमला'; टीएमसी ने लगाया साजिश का आरोप

03 Oct 2023 06:32AM,
by: Babuaa Desk