वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।
12 Sep 2023 04:15AM,by: Tikendra Sinha
सिहावा कर्णेश्वर रामायण महोत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी दिक्कत हो, सरकार हर स्थिति में किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। हम किसानों के साथ खड़े हैं। चाहे किसानों की बात हो, श्रमिकों की बात हो, हम सभी के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णेश्वर महादेव और कुलेश्वर महादेव की पुण्य भूमि से माघी पुन्नी मेले की शुरूआत होती है। भगवान श्रीराम के चरण जहाँ जहाँ पड़े हैं उन्हें विकसित करने की जिम्मेदारी हमने ली है। हमने इसकी शुरूआत माता कौशल्या की पुण्यभूमि से की है। रामवनपथ गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण हम कर रहे हैं। रामराज्य में सबको सम्मान और अवसर मिलता था। भगवान श्रीराम की प्रेरणा से हम भी सबके सम्मान और सबको अवसर दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
12 Sep 2023 04:15AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्रानंद ने राहुल गांधी पर कहा, "आप जैसे लोग हिंदुत्व की परिभाषा न ही गढ़ें तो अच्छा है। क्योंकि आपकी ही पार्टी के लोग हिंदू धर्म के विरोध में बोलते हैं। तमिलनाडु के जिन नेताओं ने सनातन के उन्मूलन के आंदोलन तक किए उसपर आपकी जुबान तक नहीं खुली। मैं इतना ही कहूंगा कि आपको सनातन के संत और हमारे धर्मालू पहचान गए हैं। आपका चरित्र हिंदू द्रोह का है।" राहुल गांधी पर भड़के स्वामी जितेन्द्रानंद
12 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
जद एस नेता कुमास्वामी ने कहा था कि सिद्धरमैया ने अतीत में भाजपा में शामिल होने की प्लानिंग बनाई थी और इस संबंध में वह भगवा पार्टी के नेताओं से मिले जिसपर सिद्धरमैया ने कहा, “मैं नेताओं से मिल सकता हूं... मैं आडवाणी से मिला हूं, हाल ही में मैं अमित शाह से भी मिला था लेकिन इसका मतलब बीजेपी में जाने की कोशिश नहीं है। बीजेपी में मेरी लाश भी नहीं जाएगी। सोशलिस्ट पार्टी के समय से ही मेरी राजनीति सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ रही है।” बीजेपी में मेरी लाश भी नहीं जाएगी : सिद्धरमैया
12 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
असम में विपक्षी दलों - तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस - ने सोमवार को आरोप लगाया कि जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के दिल्ली आगमन पर दिखाया गया बिहू नृत्य प्रदर्शन "विकृत" था। पार्टियों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि प्रदर्शन ने पारंपरिक नृत्य शैली की "गरिमा को नुकसान पहुंचाया"।
12 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किया जाना "एक राजनीतिक प्रतिशोध" है।बनर्जी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। आज एक सरकार सत्ता में है, कल दूसरी सरकार सत्ता में आएगी।" अभिषेक को तलब किया जाना "एक राजनीतिक प्रतिशोध"
12 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








