महाराष्ट्र भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने और अपने चाचा से अलग होने के बाद अपने उद्घाटन दौरे के दौरान राकांपा नेता अजित पवार ने अपने विधानसभा क्षेत्र और पार्टी प्रमुख शरद पवार के गढ़ बारामती में शक्ति प्रदर्शन किया। अजित पवार ने शरद पवार के गढ़ बारामती में शक्ति प्रदर्शन किया
27 Aug 2023 06:15AM,by: Tikendra Sinha
हम चन्द्रमा में पहुँचने वाले चौथे देश है। हमसे पहले स्वाभाविक है कि विज्ञान में अग्रणी अमेरिका, सोवियत संघ और फिर पड़ोसी चीन का ही नाम होगा। इन तीनो देशों में अमेरिका ऐसा देश है जिसने अपने को स्थापित करके रखा है कि वह सबसे अधिक शक्तिशाली है। दुनियां में होने वाले अच्छे औऱ बुरे दोनो कार्य मे उसकी कोई सानी नही है। वह परंपरावादी न होकर नए विचारों का प्रवर्तक है। महिलाओं की आज़ादी के बारे में जितनी बातें अमेरिका में होती है उतनी किसी अन्य देश मे नही होती। पहनावे के बारे में उनके अपने आज़ाद ख्यालात है। किसी भी देश के नागरिक को उनके देश का संविधान भी आज़ादी देता है।अमेरिका में स्त्रियों पहनावे को लेकर दुनिया भर में देखा देखी है। उनकी संस्कृति है सो उन्हें मुबारक। वैज्ञानिक महिलाये औऱ पहनावा
27 Aug 2023 06:15AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारत के नक्शे में स्थिति ऐसी है कि यहां एक बड़ा मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति और वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल है। वे आज शाम राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित 21 वें सीजीएमपी न्यूरोकॉन 2023 कार्यक्रम के संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन द्वारा लिखी पुस्तक ’ब्रेन डेथ, ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांटेशन’ का विमोचन भी किया। छत्तीसगढ़ में मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल
27 Aug 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज सूरजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश का जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर श्री गोविन्द नारायण जांगड़े के साथ समस्त न्यायाधीश गण, कलेक्टर व अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के कार्यालय, समस्त न्यायालयों, समस्त अनुभागों यथा- न्यायिक अभिलेखागार, लाईब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम, सर्वर रूम, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतिलिपि अनुभाग, नजारत अनुभाग, न्यायालय स्थित महिला एव पुरूष बंदी गृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला न्यायालय परिसर सूरजपुर की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था रखे जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देशित किया।
27 Aug 2023 03:00AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला सरगुजा प्रवास के दौरान जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कोर्ट के प्रत्येक शाखा जैसे नकल रूम, रिकॉर्ड रूम समस्त सेशन कोर्ट व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण करने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्हें शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि अम्बिकापुर में जिला न्यायालय में लगभग 46 करोड़ रूपए की लागत से कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण कार्य किया जाएगा, स्वीकृति हेतु शासन को पत्र भेज दिया गया है।
27 Aug 2023 03:00AM,by: Tikendra Sinha
उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘लड़े हैं जीते हैं’ कार्यक्रम में सरगुजा के लगभग एक हजार से अधिक कोरोना वारियर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने कोविड काल में बेहद सक्रीयता से काम किया, हमें अपने स्टाफ पर गर्व है। उन्होंने इस मौके पर कोरोना वारियर्स के योगदान पर आधारित थीम गीत को लॉन्च किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा किया गया।
27 Aug 2023 03:00AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधानसभा 2023 चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में रविंद्र चौबे, डॉ. शिव कुमार डहरिया, उमेश पटेल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेंद्र साहू, शैलेश पांडे, द्वारिकाधीश यादव, चुन्नीलाल साहू,, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेंद्र जग्गी, वाणी राव, इदरीश गांधी शेषराज हरबंश उपस्थित थे। प्रभारी सैलजा ने लिया घोषणा पत्र समिति की बैठक
27 Aug 2023 03:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









