मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे जांजगीर-चांपा में पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.20 बजे पुलिस लाइन, खोखरा भांठा हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.00बजे रायपुर पहुंचेंगे।
13 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।
13 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने हायर सेकेण्डरी पास करने वाले छात्र-छात्राओं को आईटीआई प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक भर्ती - 2023 के अंतर्गत व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र एवं 292 छात्र-छात्राओं को हायर सेकेंडरी सह आई.टी.आई. ट्रेड प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कही। रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए नियुक्ति पत्र वितरित
13 Aug 2023 03:47AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स के लिए चयनित होने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार श्री सुमन पांडे तथा न्यूज वर्ल्ड की पत्रकार तजीन नाज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स में चयन किसी भी पत्रकार के लिए बहुत गौरव का क्षण होता है। इस कोर्स के माध्यम से डिफेंस पत्रकारों को सेना की गतिविधियों की बारीक समझ बनती है और यह समझ सैन्य विषयक रिपोर्टिंग के लिए बहुत कारगर होती है।
13 Aug 2023 03:02AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैय्या तालाब के पास नवनिर्मित रजक गुड़ी (शहरी औद्योगिक पार्क) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गाडगे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज को लोगों को रजक गुड़ी के लिए बधाई दी। श्री बघेल ने रजक गुड़ी में कपड़े धोने और सूखाने के लिए लगाई गई मशीनों का अवलोकन कर इसके संचालन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मशीनों का शुभारंभ किया।
13 Aug 2023 03:02AM,by: Tikendra Sinha
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग एवं मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाआंे का लाभ सभी को मिले। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
13 Aug 2023 03:02AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान वे सुबह 7 बजे मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकले। प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने जिले के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खोंगापानी, बालिका आश्रम खोंगापानी का निरीक्षण कर छात्रों से बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात की। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को छात्रों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका खुश नजर आए।
13 Aug 2023 03:02AM,by: Tikendra Sinha
हाथी राहत एवं पुर्नवास केन्द्र, रमकोला, एलीफेंट रिजर्व सरगुजा, गेम रेंज पिंगला, सेमरसोत अभ्यारण्य के गेम रेंज कोदौरा एवं बादलखोल अभ्यारण्य के गेम रेंज नारायणपुर में विश्व हाथी दिवस का आयोजन, किया गया। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों,स्टाफ एवं विद्यार्थियों की जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता तथा स्पीच की प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राजकुमारी शिवभजन मरावी ने कहा की हाथियों के संरक्षण के लिये सभी को मिलकर पहल करने की जरूरत है, हाथियों के लिये जंगल को बचाकर रखना होगा जिससे उनका अस्तित्व प्रकृति में बचा रहें। विशिष्ट अतिथि शिवभजन मरावी ने कहा की हाथी अत्यंत शांत प्राणी होता है परंतु मानव उसे उकसा कर उग्र बना देते है, हमें हाथियों को छेड़ कर उसे उकसाना नही चाहिये बल्कि बस्ती के आस पास हाथियों के आने पर शांत वातावरण रखना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहें फील्ड डायरेक्टर एलीफेंट रिजर्व एवं वनसंरक्षक वन्यप्राणी श्री के. आर. बढ़ई ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के सुमुचित प्रबंधन के लिये अनेक कार्य किये जा रहें है जैसे बड़े जंगलों में रहवास विकास करने से हाथी अब बड़े जंगलों की ओर शिफ्ट होने लगे है जिससे हाथी अधिक समय तक जंगलों के अंदर विचरण कर सकें, इस प्रयास से आबादी क्षेत्रों में हाथियों का प्रवेश करना कम होने लगा है। कार्यक्रम में उपस्थित उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा श्रीनिवास तन्नेटी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुये कहा की जंगली हाथी अत्यधिक बुद्धिमान प्राणी होता है वह मानव के प्रत्येक व्यवहार को समझने की कोशिस करता है, जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिये विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जा रहें है, हमारे द्वारा किये जा रहें प्रयासों से हाथियों के पक्ष में जन माहौल बन रहा है और लोगों की सोंच में बदलाव आ रहा है। कार्यक्रम में संचालक गुरुघासीदास नेशनल पार्क श्री सौरभ सिंह,प्रभात दुबे एवं अमलेंदु मिश्रा ने हाथियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
13 Aug 2023 03:02AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









