latest

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक वैज ने कहा कि भाजपा के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की जरूरत अभी भाजपा शासित राज्यों में है। उन्हें वहां जाकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक करना चाहिये। लाल सिंह आर्य को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मणिपुर सहित सभी भाजपा शासित राज्य में जाना चाहिए, वहां भाजपा की सरकारें अनुसूचित जाति वर्ग की रक्षा करने में असफल और नकारा साबित हो गई है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दलित युवती को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था, अनुसूचित जाति के दुल्हा बने युवा को घोड़े में बैठने से उतार दिया जाता है, उत्तर प्रदेश में दलित युवक को पेशाब पीने मजबूर किया जाता है, दलित युवतियों के साथ दुराचार की घटनाएं होती है उनके घर को जला दिया जाता है और योगी की सरकार मौन बैठी हुई है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के युवा के मुंह पर पेशाब किया जाता है। गुजरात में भी अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लगातार अत्याचार हो रहे, मणिपुर की घटना किसी से छिपी नहीं है।

03 Aug 2023 05:17AM,
by: Tikendra Sinha