मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के कलाकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में पद्मश्री पुरुस्कार विजेता, राज्य पुरुस्कार विजेता, लोक कलाकार, फ़िल्म आर्टिस्ट, तकनीशियन और निर्माता - निर्देशकों से मुलाकात कर विभिन्न मुददों पर चर्चा की।
16 Jul 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। साथ ही पौधरोपण को लेकर जागरूकता बढ़ाने प्रदेश के नागरिकों से पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने का आग्रह भी किया है। मुख्यमंत्री ने अपने अपील में कहा है कि न केवल लोग हरीतिमा बढ़ाने अपने घरों में पौधे लगाएं अपितु लोगों को भी इसके लिए चैलेंज दें और उन्हें भी कहें कि पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करें। इसके लिए प्रदेश में हरीतिमा का दायरा बढ़ाने प्रदेश के सभी गांवों में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अपने घरों में रोपने पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिये हैं।
16 Jul 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने 17 जुलाई को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने नागरिकों एवं किसानों की खुशहाली की कामना की है। केबिनेट मंत्री श्री साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्ष पूर्व 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत हरेली तिहार के दिन से गोबर खरीदी कार्य की शुरुआत की की गई थी। इससे ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है। इस योजना से गौ पालक एवं महिला स्व-सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। केबिनेट मंत्री ने कहा है कि गत वर्ष 2022 में हरेली तिहार के दिन प्रदेश सरकार द्वारा 4 रु प्रति लीटर की दर से गो मूत्र की ख़रीदी अभियान की शुरुआत की थी । इससे पशुधन संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी हरेली तिहार की बधाई
16 Jul 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद आज रविवार को छत्तीसगढ़ के कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू हो रहे है। आज के इस मुलाक़ात में पद्मश्री पुरुस्कार विजेता, राज्य पुरुस्कार विजेता, फ़िल्म आर्टिस्ट, फोक आर्टिस्ट, लोक कलाकार, फ़िल्म कलाकर, फ़िल्म तकनीशियन, फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कलाकारों से हुए रुबरु
16 Jul 2023 12:29PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में किसानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "किसान भारत की ताकत हैं।" वीडियो में, एक महिला किसान ने राहुल से कहा कि वह दिल्ली में अपना घर देखना चाहती है, जिस पर उन्होंने पहले कहा, "आओ, आओ," लेकिन फिर कहा, "मेरे पास घर नहीं है। सरकार ने मेरा घर ले लिया है।" ।" मेरे पास घर नहीं है, सरकार ने मेरा घर ले लिया : राहुल
16 Jul 2023 07:49AM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा थी। मामले में यूपी पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं l इससे पहले अप्रैल में योगी आदित्यनाथ को एक और जान से मारने की धमकी मिली थी l
16 Jul 2023 07:49AM,by: Babuaa Desk
हाल ही में खालिस्तान समर्थकों द्वारा राजनयिक सुविधा में आगजनी के प्रयास के बाद भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक शांति रैली आयोजित की। इससे पहले जुलाई में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी और इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था l भारतीय-अमेरिकियों ने इसे आतंकवादी कृत्य बताया और न्याय की मांग की।
16 Jul 2023 07:49AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









