तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद, कांग्रेस ने कहा कि अगर ललित और नीरव मोदी को वापस लाया जाता है तो वह हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत करेगी। कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि जैसे ही पीएम भारत आए, दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों ने कहा कि वे पांच राज्यों के भारतीय छात्रों को अनुमति नहीं देंगे।
26 May 2023 05:51AM,by: Babuaa Desk
बीजेपी सांसद केपी यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आलोचना की और उन्हें "मूर्ख" कहा। उन्होंने कहा कि अगर सिंधिया संकट में थे तो उन्हें वहीं रहना चाहिए था जहां वे (कांग्रेस) थे। उन्होंने आगे कहा, "अगर वह ज्यादा लोकप्रिय होते तो उसी पार्टी में रहकर काम करते... उन्हें नहीं पता कि पोडियम पर कैसे बोलना है।"
26 May 2023 05:50AM,by: Babuaa Desk
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद स्वर्गीय श्री नंदकुमार पटेल तथा बड़े भाई शहीद स्वर्गीय श्री दिनेश पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों ने भी समाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय श्री ललित प्रकाश पटेरिया, श्री अनिल शुक्ला, श्री विकास शर्मा, श्री शाखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी समाधि स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
26 May 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर के लिए आज खेल संचालनालय और साई के मध्य एम.ओ.यू. हुआ है। खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक श्री विष्णु सुधाकर ने आज एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीगढ़ में 24 जिलों के विभिन्न खेलो के लिए 24 खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति 3 चरणों में दी है।
26 May 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में राजधानी रायपुर में 23 मई से मृदा एवं जल संरक्षण पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के उच्चाधिकारियों के दल ने स्थल भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान दल द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत धमतरी वन मंडल के दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र अंतर्गत पम्पार नाला के पुर्नोद्धार कार्य सहित भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया। दल ने लघु वनोपजों के प्रसंस्करण केन्द्र दुगली का भी भ्रमण कर वहां कार्यरत समूह की महिलाओं से चर्चा की।
26 May 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में गौठान कितना कारगर और सशक्त माध्यम बन सकता है, यह धमतरी जिले के भटगांव रीपा केन्द्र के महिला समूह से सीखा जा सकता है। इस जिले के धमतरी विकासखंड के सोरम-भटगांव में जय मां भवानी समूह न केवल लेमनग्रास की खेती कर रहा है, बल्कि वहां मशीन स्थापित कर लेमनग्रास से तेल भी उत्पादित कर रहा है। अब तक 85 लीटर लेमनग्रास तेल का उत्पादन कर और उसे बेचकर समूह को एक लाख दो हज़ार रुपए का मुनाफा हुआ है।
26 May 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
जनजातीय समुदाय पुरखों और प्रकृति को देवी-देवता मानकर उनकी आरधना करते है। गीत-गोविन्द, किस्से कहानियों और लोकसंगीतों में वाचिकता मौजूद होती है। वाचिकता और मौखिक परंपरा किताबों से नहीं, बल्कि पुरखों और बुजुर्गों से मिलती है। उक्त बाते आज नवा रायपुर स्थित जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय वाचिकोत्सव में विशेषज्ञों और आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने कहा। पुरखों और प्रकृति को देवी-देवता के रूप में पूजते हैं आदिवासी
26 May 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मई को नई दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश कार्यकर्म के अनुसार दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दोपहर 2.10 बजे नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस में आयोजित ’मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली जायेंगे
26 May 2023 05:46AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








