latest

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इनमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285, शिक्षक के 5772 और व्याख्याता के 432 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर 06 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से ऑनलाईन भरे जा सकेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा व्यापम द्वारा ली जाएगी। जिसकी तिथि व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।  युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

05 May 2023 05:57AM,
by: Tikendra Sinha