latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के दिन शुरू हुए काम की पूर्णता निश्चित मानी जाती है, इसलिए यह दिन बहुत शुभ और अक्षय माना गया है। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के लिए भी इस दिन मुहूर्त नहीं देखा जाता। इस दौरान कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते है, जिससे समाज को मुक्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

22 Apr 2023 02:19AM,
by: Tikendra Sinha