मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कौशल्या सोनी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री पंडरी में अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद सुश्री सोनी के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर आए, मुख्यमंत्री का सुश्री सोनी के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा,नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य उपस्थित थे ।
17 Apr 2023 10:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में राज्य के विभिन्न वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ई.डब्ल्यू.एस. के लोगों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने के उद्देश्य से पारित विधेयक के अनुसार आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमीं सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में पारित आरक्षण (संशोधन) विधेयक में राज्य में अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और ई.डब्ल्यू.एस. को 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
17 Apr 2023 10:41AM,by: Tikendra Sinha
बीजेपी दिल्ली ने ट्विटर पर आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर साझा की, जिस पर "भ्रष्टाचारी" (भ्रष्ट) लिखा हुआ है। पोस्टर में पैसे के ढेर के साथ केजरीवाल की तस्वीर दिखाई गई है। आबकारी नीति मामले में केजरीवाल से सीबीआई द्वारा पूछताछ किए जाने के एक दिन बाद यह बात सामने आई है।
17 Apr 2023 09:24AM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान आज शहर के पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी।
17 Apr 2023 09:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यो का लोकार्पण और भूूमिपूजन किया गया। श्री बघेल ने 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरनिगम रायपुर के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यो को शहर वासियों को समर्पित भी किया।
17 Apr 2023 09:17AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









