मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की 16 अप्रैल को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को श्री वल्लभाचार्य जी का जन्म छत्तीसगढ़ के चंपारण में हुआ था। इससे उनका गहरा नाता यहां से बन गया। भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने श्री कृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों की रचना की। उन्होंने पुष्टिमार्ग के रूप में श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण भक्ति मार्ग दिखाया। पुष्टिमार्ग को कई लोगों ने अपनाया। उनके प्रसिद्ध शिष्य सूरदास जी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और कृष्ण प्रेम का माधुर्य लिए कई प्रसिद्ध रचनाएं लिखी। श्री बघेल ने कहा है कि वल्लभाचार्य जैसे महापुरूष के जन्म से छत्तीसगढ़ की धरा भी धन्य हुई है। मुख्यमंत्री ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें किया नमन
16 Apr 2023 02:54AM,by: Tikendra Sinha
पुलवामा हमले में जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक के द्वारा उठाये गये सवालों का जवाब मोदी सरकार को देना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि पुलवामा का सच क्या है? पुलवामा हमले के तुरंत बाद जब राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री से इस मसले पर सवाल खड़ा किया तथा जांच को कहा तो उनसे चुप रहने को क्यों कहा गया? तत्कालीन राज्यपाल मलिक दावा कर रहे कि सीआरपीएफ ने अपने जवानों को ले जाने जहाज की मांग किया था लेकिन गृह मंत्रालय ने मना कर दिया था ऐसा क्यों हुआ? देश जानना चाहता है। सत्यपाल मलिक यह भी कह रहे कि उन्होंने प्रधानमंत्री से पुलवामा हमले के तुरंत बाद जिमकार्बेट पार्क में फोन पर बात किया था। उन्होंने इस मामले में चुप रहने किसी से भी बात नहीं करने को कहा था प्रधानमंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? इसके बारे में भी देश को बताना चाहिये। देश की जनता जानना चाहती है पुलवामा का सच क्या है?-मोहन मरकाम
16 Apr 2023 02:54AM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने पुलवामा हमले के बारे में "विस्फोटक सच" सामने लाया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
15 Apr 2023 01:54PM,by: Tikendra Sinha
भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के दिन भर के अनशन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''पायलट जी आप कुछ भी कर लो, आपका नंबर नहीं आएगा | हो सकता है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तुलना में आपका योगदान जमीन पर अधिक हो, लेकिन गहलोत जी का योगदान कांग्रेस के खजाने में अधिक है।" आप कुछ भी कर लो आपका नंबर नही आएगा : पायलेट से शाह
15 Apr 2023 01:54PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









