दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि जेएनयू छात्र शारजील इमाम का 2019 में जामिया विश्वविद्यालय में दिया गया भाषण "भड़काऊ" था। इसमें कहा गया है कि शरजील को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाते हुए देखा गया था। इस बीच, शरजील के वकील ने दावा किया कि उसने हिंसा के बजाय शांतिपूर्ण विरोध के पक्ष में अभियान चलाया था। अदालत ने 2019 के जामिया नगर हिंसा मामले में शारजील के खिलाफ नए आरोप तय करने का आदेश दिया।
29 Mar 2023 07:49AM,by: Babuaa Desk
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कहा कि चार राज्यों- पंजाब, ओडिशा, यूपी और मेघालय में खाली विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 मई को होंगे। जालंधर (पंजाब), झारसुगुड़ा (ओडिशा) के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। , छन्बे और सुआर (यूपी), और सोहियोंग (मेघालय)। इन निर्वाचन क्षेत्रों और कर्नाटक में परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
29 Mar 2023 07:41AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना लागू हो रही है। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। बेरोजगारों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी।
29 Mar 2023 07:41AM,by: Tikendra Sinha
श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिको के लिए एक अप्रैल 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक के लिए न्यूनतम वेतन दरें निर्धारित की गई है। यह दरें 45 अनुसूचित, सामान्य नियोजन के लिए प्रतिदिन 20 रूपए और प्रतिमाह 260 रूपए की वृद्धि की गई है। कृषि नियोजन में कार्य श्रमिको के लिए 225 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकांे के लिए प्रति एक हजार अगरबत्ती के लिए 5 रूपए 85 पैसे की वृद्धि की गइ है। श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित
29 Mar 2023 07:41AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज राजधानी रायपुर के विमानतल माना पहुंचे। विमानतल पर बिलासपुर हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश संजय के अग्रवाल ,पी सेम कोसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।
29 Mar 2023 07:40AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






