मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर फरा तथा मिलेट्स व्यंजन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का कैफे के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
27 Mar 2023 03:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया के हाईस्कूल मैदान में कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपए 56 लाख 40 हजार रूपए की सामग्री, वन अधिकार पट्टा, सामाजिक एवं अहाता निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
27 Mar 2023 03:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। न्याय योजनाओं के जरिए किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है, इससे किसानों में खुशी का माहौल है। अन्नदाता किसान खुश होंगे तो समझिए भगवान खुश हैं। श्री बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन में हुए शामिल
27 Mar 2023 03:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंजोरा में आयोजित दाऊ वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा अनावरण एवं दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये गये तकनीकी प्रयासों की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय ने पैरा आधारित संपूर्ण आहार पैलेट का विकास किया है। यह पशुओं के लिए सुपोषित व सस्ता चारा होगा, इसके माध्यम से चारे की कीमतों में 35 प्रतिशत तक कमी आयेगी।
27 Mar 2023 03:30AM,by: Tikendra Sinha
दूसरी विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली मुक्केबाज निखत जरीन ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे कठिन प्रतियोगिता थी। उन्होंने कहा, "मैं विश्व चैंपियन बनने से बहुत खुश हूं..मैंने अपना सब कुछ दे दिया और इसका श्रेय सभी को जाता है। यह पदक मेरे भारत के लिए है।" ज़रीन दो बार प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय बनीं।
26 Mar 2023 04:51PM,by: Babuaa Desk
गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश की प्रयागराज जेल ले जाए जाने से पहले गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद ने कहा, "मैं उनका कार्यक्रम जानता हूं...वे मेरी हत्या करना चाहते हैं।" हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में उसका नाम है। अतीक को 28 मार्च (मंगलवार) को प्रयागराज शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा। वे मेरी हत्या करना चाहते हैं : अतीक अहमद
26 Mar 2023 04:51PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर आरक्षण के नाम पर "बेशर्म धोखाधड़ी" करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा पिछले 90 दिनों में तीन बार आरक्षण नीति को बदलना आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समुदायों को विभाजित करने का प्रयास है। बोम्मई सरकार आरक्षण के नाम पर कर रही धोखाधड़ी: कांग्रेस
26 Mar 2023 12:49PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









