पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को शिवसेना के नाम और चिन्ह देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी एवं तत्काल सुनवाई की मांग की पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है। उसके तहत कल फिर से याचिका दाखिल करें।
20 Feb 2023 06:45AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं , मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में राज्य के 37वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी और राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी भाग लेंगी एवं राष्ट्रपति पोलो हवाई अड्डे और नाहरलागुन रेलवे स्टेशन के बीच 40 किलोमीटर डबल-लेन सड़क की आधारशिला भी रखेगी। तमिलनाडु के बाद अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर राष्ट्रपति
20 Feb 2023 06:45AM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलार समाज सहित समूचे देश एवं छत्तीसगढ़ की गौरव माता बहादुर कलारिन ने करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल पेश की है। मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
20 Feb 2023 05:44AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.28 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.59 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
20 Feb 2023 05:44AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित अर्जुनी राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित कुर्मी समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपये,श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जागड़ा हाईस्कूल का नामकरण स्वर्गीय श्री चोवा राम बघेल के नाम पर करने, ग्राम नवापारा में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये देने एवं चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ संस्कृति को सरंक्षित करने का प्रयास कर रही है। रामवनगन परिपथ के अंतर्गत राज्य के 9 स्थलों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे है। जिसके तहत चंदखुरी, शिवरीनारायण, राजिम में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना सहित अन्य कार्य बड़े स्तर पर किए जा रहें हैं। माघी पूर्णि मेला के तहत राजिम में 55 एकड़ जमीन आरक्षित कर मेला स्थल विकसित कर रहें हैं। आदिवासी संस्कृति से जुड़े हुए 2 हजार से अधिक देवगुड़ी देवस्थल का निर्माण कर संस्कृति को सरंक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार ने गांव- गांव में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया है और नगद पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन रही है। इससे गांव के रामायण मंडली को एक नयी पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज मे व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारे ग्रामीण किसान भाई अच्छे से मना सके, इसको ध्यान में रखते हुए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त का भुगतान दीपावली त्यौहार से पहले 17 अक्टूबर 2022 को ही कर दिया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड विद्याभूषण शुक्ल, अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरे कुर्मी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज प्रधान भुनेश्वर वर्मा, विपिन बिहारी वर्मा, महामंत्री रघुनंदन लाल वर्मा, श्री के के नायक, श्री खोडस कश्यप, मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर वर्मा, युवा अध्यक्ष भानु वर्मा, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुर्मी समाज के राजप्रधान और पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
20 Feb 2023 05:44AM, by: Tikendra Sinha
राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मिलेट्स कार्निवाल के अंतिम दिन ‘छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योगों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का संचालन आईआईएम नवा रायपुर के डायरेक्टर प्रो. राम कुमार कंकानी और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. हुलास पाठक ने किया। संगोष्ठी में समर्पण नेचुरल की एमडी श्रीमती कविता देवी, फार्मर्स नेटवर्क छत्तीसगढ़ के प्रमुख श्री अजित सिंह, अविनाश फूड्स के एमडी श्री प्रागनंद, नभिता इंजीनियरिंग के संस्थापक श्री बी. रघु, जिनी मिलेट्स के सेल्स ऑफिसर श्री एन नरेश ने उपरोक्त विषय पर परिचर्चा की।
20 Feb 2023 05:44AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






