दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ है। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। दिल्ली: हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव
16 Apr 2022 03:00PM,by: Naveen kumar sahu
नवाबगंज के खागलपुर गांव में पांच लोगों की मौत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आया है कि घटना की रात बाहर से कोई भी शख्स अंदर नहीं आया। ऐसे में अब शक की सुई परिवार के मुखिया पर ही जा रही है जिसका शव बरामदे में लटकता मिला। हालांकि घटना को उलझाने के लिए भी एक शख्स की लाश को लटकाने की साजिश के तहत देखा जा रहा है।
16 Apr 2022 02:29PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, कुनाल मर्चेंट नामक शख्स ने दावा किया था कि उन्हें पीएमओ से एक ईमेल मिला था जिसमें पीएम के इस्तेमाल के लिए एक मेज बनाने को कहा गया था।
16 Apr 2022 02:00PM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ शराब पीकर गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के आरोप में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बग्गा ने शिकायत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने डीजीपी पंजाब व राज्य की पुलिस से उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
16 Apr 2022 02:00PM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.पी. अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा कि 'एक देश एक भाषा' लागू करने के लिए यह सही समय है। उन्होंने कहा, "आज हिंदी न केवल एक भारतीय भाषा है, बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा भी है। नरेंद्र मोदी सरकार क्षेत्रीय भाषाओं के खिलाफ नहीं है।" उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों ने अमित शाह की मंशा को गलत समझा।"
16 Apr 2022 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तरुण चौधरी को नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी कम वोट मिले हैं। इस उप-चुनाव में तरुण को 1,336 जबकि नोटा को 2,967 वोट मिले हैं। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान ने 36,653 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
16 Apr 2022 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





