मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान उपद्रव में शामिल आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर हुई कार्रवाई को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को भूलना नहीं चाहिए वे एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं। प्रदेश की जनता के जान माल की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। वे न भूलें कि आज उनकी सरकार है कल नहीं रहेगी। खरगोन हिंसा: ओवैसी ने सीएम पर साधा निशाना
12 Apr 2022 08:02AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय वायुसेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से जोरहाट (असम) तक नॉन-स्टॉप उड़ान भरी जो भारत में एक हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी नॉन-स्टॉप उड़ान है। हेलीकॉप्टर ने 1,910-किलोमीटर की दूरी 7.5-घंटों में तय की। आपको बता दे, चिनूक का इस्तेमाल सैनिकों व सामान के परिवहन के लिए किया जाता है और यह आपदा राहत कार्यों में भी इस्तेमाल होता है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने बनाया एक और रिकॉर्ड
12 Apr 2022 07:29AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नव-नियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, "भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई-समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।" शरीफ ने कल पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम को ट्वीट कर दी बधाई
12 Apr 2022 07:29AM,by: Naveen kumar sahu
छुईखदान के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान केंद्र के अंदर जा रहे थे तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कोमल जंघेल ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मी को वहां से हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि प्रत्याशी को पहचान नहीं पाने के कारण दिक्कत हुई है। खैरागढ़ उपचुनाव: छुईखदान के बूथ पर हंगामा
12 Apr 2022 07:18AM,by: Naveen kumar sahu
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कहा कि राज्य में 'अपराध की बुलेट ट्रेन' चल रही है। उन्होंने कहा, "बीजेपी के दूसरे कार्यकाल में अपराधी ज़्यादा निडर हैं। रेप व हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।"
12 Apr 2022 07:01AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




