latest

Generic placeholder image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात आसनी के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है। इसके प्रभाव में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 36 घंटों तक बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने आगे बताया, यह म्यांमार तट की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम आज रात तक सीमांत चक्रवात बन जाएगा। सुबह 12 बजे तक यह एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ अंडमान और निकोबार के पूर्व में आगे बढ़ेगा। "इसलिए, अंडमान सागर और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी सहित सभी समुद्री क्षेत्रों के लिए, हमने एक कड़ी चेतावनी दी है।" 

22 Mar 2022 07:39AM,
by: Babuaa Desk