अभिनेता प्रभास ने कहा है कि पैन-इंडिया फिल्मों ने कई दरवाज़े खोले हैं और भारत अगले 5 वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री होगा। ऐक्टर ने आगे कहा, "हॉलीवुड में एक भाषा में फिल्म बनती है, चीनी या कोरियाई फिल्मों के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन भारत में कई भाषाओं में फिल्में बन रही हैं।"
05 Mar 2022 08:02AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा है, "रूसी सेना अब यूक्रेन की दूसरी सबसे बड़ी न्यूक्लियर फेसिलिटी से 32 किलोमीटर दूर है और उसके करीब बढ़ रही है।" उन्होंने यह बात यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी हमले के बाद कही।"
05 Mar 2022 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया है, "दुनिया (सिर्फ) देखे नहीं बल्कि मदद करे।" उन्होंने कहा, "परमाणु आतंकवाद के जवाब में निर्णायक कार्रवाई की ज़रूरत है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यूक्रेन पर हवाई क्षेत्र बंद करने का आह्वान किया गया था।" उनका ट्वीट यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमले के बाद आया है। दुनिया सिर्फ देखे नहीं बल्कि मदद भी करे: ज़ेलेंस्की
05 Mar 2022 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
ब्रिटेन में पहली ‘स्मार्ट’ जेल खोली गई है जिसे आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ डिज़ाइन किया गया है। जेल में 1,700 कैदियों को रखा जा सकता है जहां जिम और कौशल प्रदान करने के लिहाज़ से टैबलेट भी होंगे। बकौल न्याय विभाग, यह ब्रिटेन की पहली जेल है जिसमें कैदियों की रिहाई के बाद उन्हें रोज़गार दिलाने का मकसद रखा गया।
05 Mar 2022 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न के निधन के बाद ट्विटर पर एक नोट में लिखा है, "शेन वॉर्न हमारे पहले रॉयल; एक ऐसा व्यक्ति जिसने हमें विश्वास दिलाया कि नामुमकिन बस एक मिथक है।" राजस्थान रॉयल्स ने कहा, "एक मेंटर जिन्होंने जिस चीज़ को छुआ वह सोने में बदल गई।" वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 जीता था। शेन वॉर्न के निधन पर राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया नोट
05 Mar 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



